IPL 2026: शुभमन गिल पर BCCI ने ठोका भारी जुर्माना, DC vs GT मैच में इस गलती की मिली सजा

IPL 2026 DC vs GT: दिल्ली के खिलाफ मैच में गुजरात की टीम को जीत तो मिल गई लेकिन टीम के कप्तान शुभमन गिल को इस मैच में एक गलती भारी पड़ी है. इसके चलते अब उनके ऊपर बीसीसीआई की तरफ से फाइन लगाया गया है. पढ़िए पूरी खबर

jacket (44)
1 / 6

IPL 2026: आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच थ्रिलर मुकाबला देखने को मिला. गुजरात की टीम ने इस मैच में सीजन की अपनी पहली जीत हासिल की तो वहीं दिल्ली को पहली हार मिली. इस जीत के बाद भी गुजरात के कप्तान शुभमन गिल के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है. बीसीसीआई की तरफ से उनके ऊपर इस मैच में एक गलती के चलते जुर्माना लगाया गया है. आइए आपको भी बताते हैं कि उन्हें किस बात की सजा मिली है.

विज्ञापन

शुभमन गिल पर लगा जुर्माना

शुभमन गिल पर लगा जुर्माना2 / 6

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल को एक गलती करना भारी पड़ गया है. बोर्ड की तरफ से उनको इसके लिए 12 लाख रुपये का फाइन लगाया गया है.

विज्ञापन

किस कारण से लगा फाइन?

किस कारण से लगा फाइन?3 / 6

शुभमन गिल को गुजरात के खिलाफ मैच में स्लो ओवर रेट के चलते ये जुर्माना लगाया गया है. अगली बार इस गलती को दोहराने पर उनको 24 लाख का फाइन देना होगा. किसी टीम के गेंदबाजी अगर तय समय सीमा के अंदर 20 ओवर खत्म नहीं कर पाते हैं तो बोर्ड फाइन लगाता है.

IPL कोड ऑफ कंडक्ट

IPL कोड ऑफ कंडक्ट4 / 6

आईपीएल की तरफ से जारी की गई मीडिया एडवाइजरी में बताया गया है कि ये शुभमन गिल का पहला टीम ऑफेंस है इस सीजन का जो कि आर्टिकल 2.22 आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के अंदर आता है. 

विज्ञापन

गुजरात ने जीता मुकाबला

गुजरात ने जीता मुकाबला5 / 6

गुजरात की टीम ने इस मैच की आखिरी गेंद पर जीत हासिल की. दिल्ली की टीम लक्ष्य का पीछा करने में कामयाब नहीं हो पाई. गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 210 रन बनाए, जिसके जवाब में दिल्ली 209 रन ही बना पाई.

शुभमन गिल ने खेली बेहतरीन पारी

शुभमन गिल ने खेली बेहतरीन पारी6 / 6

इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल का बल्ला जमकर गरजा. उन्होंने इस मैच में धांसू बल्लेबाजी करते हुए 45 गेंदों में 70 रनों की पारी खेली. इस पारी में उनके बल्ले से 4 चौके तो वहीं 5 जबरदस्त छक्के भी निकले.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन