IPL 2026 KKR vs SRH: कोलकाता नाइट राइडर्स को सनराइजर्स के खिलाफ मैच में 65 रनों से हार का सामना करना पड़ा. टीम के लिए ये इस सीजन की लगातार दूसरा हार थी. लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरे केकेआर के बल्लेबाज बुरी तरह से फ्लॉप नजर आए और केवल 2 बल्लेबाज ही 10 गेंदों से ज्यादा खेल पाए. केकेआर की बल्लेबाजी के दौरान एक ऐसा रन आउट सामने आया जिसे देख फैंस थोड़े कंफ्यूज हो रहे हैं.
केकेआर की बल्लेबाजी के दौरान पावरप्ले के आखिरी ओवर में ईशान मलिंगा की गेंद पर अंगकृष रघुवंशी ने सामने की तरफ शॉट लगाया. इस दौरान दोनों बल्लेबाजों के बीच एक रन लेने के लिए भारी कंफ्यूजन देखने को मिला. इस दौरान मौके का फायदा उठाते हुए मलिंगा ने पीछे की तरफ दौड़ते हुए गेंद स्टंप पर मार दी. इसे देख अंगकृष रघुवंशी पवेलियन की तरफ जाने लगे लेकिन तभी अचानक उनको अंपायर ने रोक दिया. रीप्ले में चेक करने पर पता चला कि जब मलिंगा ने गेंद को स्टंप पर मारा था तो दोनों बल्लेबाजों ने एक दूसरे को क्रॉस नहीं किया था. इसके चलते कैमरून ग्रीन आउट हुए.
पूरी डिटेल के लिए वीडियो देखें…
ये भी पढ़िए- बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की ‘अक्ल’ आई ठिकाने! बड़ा यू टर्न लेकर BCCI को लिखा लेटर, जानें पूरा मामला









