IPL 2026 Auction, CSK: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन के लिए 16 दिसंबर को अबू धाबी में मिनी ऑक्शन का आयोजन होना है. सभी 10 टीमों ने अपने रिटने और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट पहले ही जारी कर दी है. अब सभी फ्रेंचाइजियां नीलामी में अपने स्क्वॉड को और मजबूत करने के लिए खिलाड़ियों पर बड़ी बोली लगाएंगी. वहीं, पांच बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का पिछला सीजन बेहद निराशाजनक रहा था. ऐसे में सीएसके बहुत बड़े बदलाव के मूड में है. फ्रेंचाइजी ने पहले ही अपने अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और सैम करन को ट्रेड कर संजू सैमसन को अपनी टीम में शामिल किया है.
अब चेन्नई की टीम ऑक्शन में कुछ बड़े धुरंधर को खरीदने पर टिकी होगी. हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसे 5 खिलाड़ियों के बारे में, जिसे CSK अपनी टीम में शामिल करने के लिए करोड़ों रुपये लुटा सकती है. चेन्नई के पास कुल 43.4 करोड़ का पर्स है और उस कुल 16 खिलाड़ियों का स्लॉट भरना है, जिसमें 4 विदेशी है. चेन्नई फ्रेंचाइजी इस मिनी ऑक्शन में धाकड़ ऑलराउंडर कैमरुन ग्रीन को खरीदने के लिए बड़ा दांव लगा सकती है. उनके अलावा, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा, वेंकटेश अय्यर, मथीशा पथिराना और लियाम लिविंग्सटन को अपनी टीम में शामिल करने के लिए बड़ी बोली लगा सकती है. अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखें.
ये भी पढ़ें- पलाश मुच्छल से शादी टलने के बाद स्मृति मंधाना का पहला VIDEO आया सामने, उंगली से रिंग गायब देख फैंस हुए हैरान
संबंधित खबरें
क्या विपक्ष के प्रदर्शन के बाद ज्ञानेश कुमार को देना पड़ेगा इस्तीफा?
8 hrs agoक्या खत्म हो गया इन 4 खिलाड़ियों का T20I करियर? नहीं मिल रहा मौका
9 hrs agoहार्दिक से लेकर चहल तक, IPL 2027 से पहले रिलीज हो सकते हैं ये 10 खिलाड़ी
13 hrs agoआईपीएल 2027 से पहले हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर आई बड़ी अपडेट
15 hrs agoकैसा होता है सपने में पूर्वजों को देखना? जानिए क्या मिलते हैं संकेत
16 hrs ago4 टीमों का ऐलान, बदला कप्तान... BCCI ने एक दिन में लिए 6 बड़े फैसले
17 hrs agoरवि शास्त्री ने चुनी आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय टीम
1 day agoपितृ पक्ष में करें गाय वाला उपाय, गरुड़ पुराण में बताया गया है महत्व
1 day agoIND vs NZ: टी-20 और वनडे सीरीज के लिए कैसा होगा टीम इंडिया का स्क्वाड?
2 days agoवैभव OUT, अभिषेक-संजू ओपनर, पहले T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines