PBKS vs MI

IPL 2025: खिताब मुकाबले के लिए मुंबई-पंजाब के बीच आर-पार की लड़ाई, ऐसा है दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड

MI vs PBKS Head to Head Record: आईपीएल 2025 के दूसरे क्वालीफायर में मुंबई इंडियंस का सामना पंजाब किंग्स से होगा। एक नजर डालते हैं दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड पर।

IPL 2025 PBKS vs MI: आईपीएल 2025 के खिताबी मुकाबले में जगह बनाने के लिए रविवार को मुंबई इंडियंस का सामना पंजाब किंग्स से होगा। दोनों टीमों के बीच इस मैच में आर-पार की लड़ाई होने जा रही है। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाला है। इस सीजन दोनों ही टीमों ने शानदार खेल दिखाया है, ऐसे में फैंस को एक रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है। आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 33 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें मुंबई ने 17 जबकि पंजाब ने 16 मैचों में जीत हासिल की है।

विज्ञापन

इस आंकड़े को देखा जाए तो दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली है। 2023 और 2024 में दोनों टीमों के बीच हुए मुकाबलों में भी जीत-हार का सिलसिला बराबरी पर रहा था, जिससे यह स्पष्ट होता है कि दोनों टीमें एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देती हैं। इस सीजन दोनों टीमें एक-दूसरे से सिर्फ एक बार भिड़ीं, जहां श्रेयस अय्यर की अगुवाई में पंजाब ने मुंबई को मात दी थी।

विज्ञापन

अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ