स्वतंत्र भारद्वाज की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही. जंतर-मंतर पर मारपीट के मामले में गिरफ्तारी के बाद अब उनकी नजर कोर्ट से मिलने वाली राहत पर है. 14 सितंबर को पटियाला हाउस कोर्ट में स्वतंत्र की नियमित जमानत पर सुनवाई होनी है. लेकिन उससे पहले ही इस केस में आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला तेज हो गया है और पूरा मामला फिर से गरमा गया है. बचाओ पक्ष गिरफ्तारी की प्रक्रिया और पुलिस की कार्यवाही पर सवाल उठा रहा है तो शिकायतकर्ता पक्ष गंभीर धाराओं में कार्यवाही की मांग कर चुका है. ऐसे में सवाल है कि क्या 14 सितंबर को स्वतंत्र को कोर्ट से राहत मिलेगी या फिर उनकी मुश्किलें और बढ़ेंगी.