News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
India vs Bangladesh Test Series: भारत और बांग्लादेश के बीच 19 सितंबर से टेस्ट सीरीज का आगाज होने वाला है। पाकिस्तान को उन्हीं की जमीन पर 2-0 से रौंदकर आई बांग्लादेश के हौसले बुलंद हैं। बांग्लादेश की टेस्ट टीम ढाका से चेन्नई पहुंच चुकी है और सीरीज को लेकर तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। पहले मैच में भारत से टकराने से पहले बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो ने टीम इंडिया को बड़ी चेतावनी दे दी है। उन्होंने कहा कि उनकी टीम का टारगेट भारत को पाकिस्तान की तरह ही दोनों मैचों में हराना है।
नजमुल शांतो ने कहा कि उनकी टीम भारत के खिलाफ 19 सितंबर से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज के दोनों मैच जीतने की कोशिश करेगी। उन्होंने कहा, ‘जीतने के लिए जो चीजें मायने रखती हैं, वो है प्रोसेस। हमारा टारगेट काम को सही तरीके से करने पर होगा। अगर हम ऐसा करने में सफल रहे तो नतीजे बेहतर होंगे।’ वीडियो में देखें पूरी जानकारी…
ये भी पढ़ें:- पहले टेस्ट मैच से बाहर हो सकता है टी20 वर्ल्ड कप 2024 का हीरो, टीम इंडिया की प्लेइंग XI को लेकर आया बड़ा अपडेट
ये भी पढ़ें:- Video: बांग्लादेश टी20 सीरीज के लिए ऐसी हो सकती है Team India, इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.