हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

अक्षय कुमार से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक, आजादी के रंग में कैसे रंगे बॉलीवुड सेलेब्स?

Independence Day 2025: स्वतंत्रता दिवस पर बॉलीवुड सेलेब्स के बधाई संदेशों का सैलाब आ गया है। सभी बी-टाउन सेलेब्स देशभक्ति में रंग चुके हैं और अलग-अलग अंदाज में इस जश्न को मना रहे हैं।

विज्ञापन
देशभक्ति में डूबा बॉलीवुड। (Photo Credit- Social Media)

Independence Day 2025: आज पूरा देश 79वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहा है। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स भी देशभक्ति के रंग में रंगे हुए नजर आ रहे हैं। पूरी मायानगरी आजादी के जश्न में डूब चुकी है। सेलेब्स सोशल मीडिया पर सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दे रहे हैं। सुबह से ही बॉलीवुड सेलेब्स के बधाई संदेशों की बाढ़ आ रखी है। हेमा मालिनी से लेकर अक्षय कुमार तक कोई भी इस जश्न में पीछे नहीं है। अक्षय कुमार ने स्टोरी पर तिरंगे और इंडिया गेट की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘आजादी हमें परिभाषित करती है और गर्व हमें जोड़े रखता है। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं, जय हिन्द।’

सुनील शेट्टी एक वीडियो में तिरंगा लहराते हुए दिखाई दिए हैं। इसके साथ उन्होंने बहादुरों को सलाम किया है। वहीं, विदेश में होकर भी प्रियंका इस खास दिन को नहीं भूलीं और उन्होंने अपनी स्टोरी पर लहराते हुए तिरंगे का वीडियो शेयर कर बधाई दी है। हेमा मालिनी भी अपने घर पर हाथ में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाती हुई नजर आई हैं। कंगना रनौत भी तिरंगा लहराते हुए लोगों को खास संदेश देती हुई नजर आई हैं। अनुपम खेर, साउथ एक्टर राम चरण, करीना कपूर और मलाइका अरोड़ा भी बधाई देते हुए पोस्ट शेयर कर रहे हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola