हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IND vs WI: वेस्टइंडीज के बाद अब ऑस्ट्रेलिया की बारी, कप्तान गिल ऐसे करेंगे खास तैयारी

Shubman Gill Reveals When Plan Australia Series: ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच 19 अक्टूबर 2025 से सीरीज शुरू होगी. वनडे और टी20 मैचों का आयोजन होगा. गिल वनडे श्रृंखला में कप्तानी करते हुए नजर आएंगे. वो रोहित शर्मा की जगह लेंगे. दौरे से पहले शुभमन गिल का बड़ा बयान आया है. वो खास तरह से तैयारी करने वाले हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत पर भी गिल ने खुशी जताई.

विज्ञापन
गिल ऐसे करेंगे खास तैयारी

Shubman Gill: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का अंत हो गया है. अब ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए कल टीम इंडिया रवाना होने वाली है. शुभमन गिल ने टेस्ट कप्तान बनने के बाद पहली टेस्ट सीरीज जीती है. गिल अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में बतौर कप्तान उतरेंगे. रोहित शर्मा की जगह अब वो टीम की कमान संभालेंगे. उन्हें नई जिम्मेदारी दी गई है और अब उन्होंने सीरीज को लेकर बड़ा बयान दिया है. गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत को लेकर खुशी जताई है.

गिल ने ऑस्ट्रेलिया दौरे को लेकर क्या कहा?

शुभमन गिल से वेस्टइंडीज को दूसरे टेस्ट में हराने के बाद कई सवाल किए गए. उन्होंने वेस्टइंडीज पर जीत को लेकर खुशी जताई. इसके बाद उनसे ऑस्ट्रेलिया दौरे को लेकर सवाल किया गया, क्योंकि टीम इंडिया के पास प्लानिंग के लिए अब कम समय बचा है. गिल ने बताया कि अब वो प्लेन में बैठकर तैयारी कर लेंगे. उन्होंने कहा, ‘काफी लंबी फ्लाइट है. शायद हम फ्लाइट में प्लान बना सकते हैं.’ अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें:- ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले हार्दिक पांड्या की चोट पर आया नया अपडेट, कब होगा कमबैक?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola