IND vs USA: टीम इंडिया ने 7 फरवरी को टी20 विश्व कप 2026 का अपना पहला मुकाबला अमेरिका के खिलाफ खेला. इस मैच में टीम इंडिया ने 29 रनों से जीत हासिल की. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इस मैच में कमाल की बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत दिलाई. अपनी इस बेहतरीन पारी को लेकर कप्तान सूर्या की तारीफ हर जगह हो रही है. इसी के साथ उनका टॉस के वक्त का एक वीडियो जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो टॉस को बीच में ही छोड़ भागते हुए दिख रहे हैं. दरअसल, टॉस के वक्त सूर्या की नजर रोहित शर्मा के ऊपर पड़ती है जो कि आईसीसी के इस इवेंट के एम्बेसडर हैं. उनको देखते हुए सूर्या उनकी तरफ भागे और उनसे हाथ मिलाया. साथ ही उनके गले भी गले. इस दौरान दोनों के बीच कुछ बातचीत भी हुई और सूर्या फिर वापस टॉस के लिए लौट गए. सोशल मीडिया पर दोनों का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जो कि फैंस को काफी पसंद भी आ रहा है.
पूरी जानकारी के लिए वीडियो देखें…









