हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IND vs NZ: सेमीफाइनल से पहले खुल गई टीम इंडिया की पोल! ऐसे कैसे जीत पाएंगे चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब?

सेमीफाइनल मैच से पहले भारतीय टीम के बैटिंग ऑर्डर की पोल खुल गई। न्यूजीलैंड के गेंदबाजी अटैक के आगे इंडियन बैटर्स ने आसानी से सरेंडर कर दिया।

विज्ञापन
IND vs NZ

IND vs NZ: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले टीम इंडिया का बैटिंग ऑर्डर एक्सपोस हो गया। न्यूजीलैंड के मजबूत बॉलिंग अटैक के आगे इंडियन बैटर्स ने दुबई में आसानी से घुटने टेक दिए। रोहित-कोहली तो फ्लॉप रहे ही इसके साथ ही शुभमन गिल का बल्ला भी कीवी टीम के खिलाफ खामोश रहा। श्रेयस अय्यर ने टीम इंडिया की ओर से अकेले लड़ाई लड़ी और उन्होंने 79 रन की दमदार पारी खेली। हालांकि, अय्यर को छोड़कर बाकी बल्लेबाजों ने अपने प्रदर्शन से खासा निराश किया।

शुभमन गिल सिर्फ 2 रन बनाकर चलते बने, तो कप्तान रोहित 15 रन बनाने के बाद चलते बने। विराट कोहली को पॉइंट पर खड़े ग्लेन फिलिप्स ने धांसू कैच लपकते हुए पवेलियन की राह दिखाई। वहीं, केएल राहुल भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। सेमीफाइनल मैच से पहले भारतीय बल्लेबाजों के इस फ्लॉप शो ने टीम मैनेजमेंट की टेंशन को बढ़ा दिया है।

विज्ञापन

 

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola