
IND vs ENG: इंग्लैंड को रौंदने के लिए सूर्या-गंभीर की टीम तैयार, नए नियमों के तहत की प्रैक्टिस
Edited By Mohan Kumar

Edited By Mohan Kumar
India vs England: रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए पूरी तरह तैयार है। टीम इस मेगा इवेंट से पहले इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज खेलेगी। दोनों टीमों के बीच टी-20 सीरीज की शुरुआत 22 जनवरी से हो रही है, जिसके लिए सूर्यकुमार यादव की सेना एकदम तैयार है। टीम इस सीरीज में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है और यही वजह है कि पूरी टीम जमकर प्रैक्टिस कर रही है।
इस दौरान सभी खिलाड़ी नजर आए। प्रैक्टिस के लिए सभी खिलाड़ी एकसाथ ग्राउंड पहुंचे क्योंकि वो होटल से ईडन गार्डन्स तक टीम बस में आए। इस तरह सभी खिलाड़ियों ने बीसीसीआई की नई गाइडलाइन का ठीक से पालन किया है। प्रैक्टिस में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने घुटने पर पट्टी लगाकर गेंदबाजी की। उनको देखकर एक बार फिर से उनकी फिटनेस पर सवाल उठने लगे हैं।
पूरी खबर के लिए वीडियो देखें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: