हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IPL 2025: बारिश के चलते रद्द हुआ PBKS vs MI मैच, तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? जानिए क्या कहते हैं नियम

PBKS vs MI 2nd Qualifier: मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच होने वाले दूसरे क्वालिफायर मुकाबले के लिए रिजर्व-डे नहीं रखा गया है।

विज्ञापन
PBKS vs MI

PBKS vs MI 2nd Qualifier: आईपीएल 2025 के दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में मुंबई इंडियंस की भिड़ंत पंजाब किंग्स के साथ होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले पर बारिश का साया मंडरा रहा है। 31 मई को प्रैक्टिस सेशन के दौरान बारिश पहले ही खलल डाल चुकी है। ऐसे में तमाम फैन्स के मन में यह सवाल है कि अगर दूसरा क्वालिफायर बारिश की भेंट चढ़ता है, तो फाइनल का टिकट किसे मिलेगा।

दरअसल, दूसरे क्वालिफायर के लिए रिजर्व-डे नहीं रखा गया है। यानी मैच का नतीजा हर हाल में एक जून को ही निकालना होगा। नियमों के अनुसार, अगर टॉस के वक्त झमाझम बारिश होती है, तो मैच अतिरिक्त टाइम में जाएगा। प्लेऑफ मैचों के लिए 120 मिनट तक का एक्स्ट्रा समय रखा गया है।

भारतीय समय के अनुसार, रात 11 बजकर 56 मिनट तक मैच का नतीजा निकालने के लिए 5-5 ओवर का मैच भी करवाया जा सकता है। हालांकि, अगर बारिश की वजह से मैच को रद्द करने का फैसला लेना पड़ता है, तो इस स्थिति में पंजाब किंग्स फाइनल में पहुंच जाएगी। पंजाब के लीग स्टेज में ज्यादा पॉइंट थे, जिसका उन्हें फायदा मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola