Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

T20 World Cup 2026 में टीम इंडिया से जुड़े 5 बड़े अपडेट आए सामने, दूसरे मैच से पहले दिखेगा बदलाव 

ICC T20 World Cup 2026: टीम इंडिया मौजूदा समय में टी-20 वर्ल्ड कप की चैंपियन है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में अब टीम उसे डिफेंड करने के लिए उतरी है. कुछ मुश्किलों के साथ भारतीय टीम ने यूएसए के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की है. अब टीम इंडिया का दूसरा मुकाबला 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ होने वाला है. उससे पहले टीम से जुड़े 5 अपडेट सामने आए हैं.

Author Written By: Aditya | Updated: Feb 8, 2026 22:04
Share :
Indian Cricket Team

ICC T20 World Cup 2026: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया का आगाज यूएसए के खिलाफ जीत के साथ हुआ है. अब भारतीय टीम लीग स्टेज में अपना दूसरा मुकाबला 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेलने वाली है. इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम से जुड़े 5 बड़े अपडेट सामने आए हैं. जिसमें सुपरस्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और स्पिन ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर की फिटनेस अपडेट भी शामिल है. 

टीम इंडिया से जुड़े 5 बड़े अपडेट 

नामीबिया के खिलाफ मुकाबले से पहले टीम इंडिया के स्पिन ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर फिट हो सकते हैं. खुद कप्तान सूर्या ने बताया कि वो दिल्ली में टीम के साथ जुड़ने वाले हैं. वहीं फीवर के कारण बुमराह पिछला मुकाबला नहीं खेले थे. अब नाबीमिया के खिलाफ मैच से पहले बुमराह भी पूरी तरह से फिट हो सकते थे. कुछ ऐसा ही हाल सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के साथ भी है. वो बीमार होने के कारण फील्डिंग नहीं करने आए थे. नई अपडेट के मुताबिक वो भी अगले मैच से पहले पूरी तरह से फिट हो जाएंगे. यूएसए के खिलाफ जीत के बाद टीम इंडिया पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Live मैच में सहवाग-हरभजन ने युजवेंद्र चहल की बॉडी का उड़ाया मजाक, सोशल मीडिया पर हो रहे ट्रोल 

इन अपडेट्स के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए देखें पूरा वीडियो…

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: मोहम्मद सिराज को टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में मिला खास सम्मान, वायरल वीडियो में दिखा अलग अंदाज

First published on: Feb 08, 2026 09:40 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.