---विज्ञापन---

IND vs SA: अफ्रीका से हार के बाद सेमीफाइनल में कैसे जाएगी टीम इंडिया? इस अंदाज में करना होगा कमबैक 

IND vs SA: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 में टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलने उतरी. जहां पर टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने बहुत ही शर्मनाक प्रदर्शन किया. जिसके कारण ही टीम को बड़ी शर्मनाक हार मिली. ऐसे में अब भारत के लिए सेमीफाइनल की राह बहुत ज्यादा मुश्किल हो गई है.

Author Written By: Aditya | Updated: Feb 22, 2026 23:47
Share :
India vs SA


IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में टीम इंडिया पहले टॉस हार गई. एडेन मार्करम की टीम ने पहले बल्लेबाजी करके 20 ओवरों में 187 रन बनाए. जवाब में भारतीय टीम सिर्फ 111 रनों पर ही सिमट गई. टीम को आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 में 76 रनों से हार मिली. जिसके बाद टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल की राह बहुत ज्यादा मुश्किल हो गया है. इस बीच भारत के सेमीफाइनल में क्वालिफाई करने का सेमीकरण सामने आ गया है. 

अब कैसे टीम इंडिया सेमीफाइनल में करेगी क्वालिफाई? 

 सुपर 8 में टीम इंडिया को अभी 2 मुकाबले और खेलने हैं. 26 फरवरी को चेन्नई में भारत जिम्बाब्वे का सामना करेगी. वहीं उसके बाद 1 मार्च को कोलकाता में भारत वेस्टइंडीज का सामना करेगी. सेमीफाइनल में जाने के लिए भारत को इन दोनों मैचों में जीत दर्ज करनी होगी. वहीं इसके अलावा दुआ करनी होगी की दक्षिण अफ्रीका अपने बचे हुए दोनों मैच भी जीत जाए. ऐसे में अफ्रीका की टीम सीधे क्वालिफाई कर जाएगी. वहीं जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज सिर्फ 1-1 जीत के कारण सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएंगी. भारत को भी सेमीफाइनल में एंट्री मिल जाएगी. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IND vs SA: ICC टूर्नामेंट में दक्षिण अफ्रीका ने रोका टीम इंडिया का विजय रथ, सूर्या की सेना को मिली शर्मनाक हार 

इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए देखें पूरा वीडियो…

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IND vs SA: करारी हार के बाद टीम इंडिया को पॉइंट्स टेबल में लगा बड़ा झटका, सेमीफाइनल की राह हुई मुश्किल

First published on: Feb 22, 2026 11:47 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.