हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

इंग्लैंड दौरे पर एक मैच खेलकर कितना पैसा कमा रहे Vaibhav Suryavanshi? BCCI देती है इतनी सैलरी!

Vaibhav Suryavanshi: इंग्लैंड दौरे पर 14 साल के वैभव सूर्यवंशी अपनी बल्लेबाजी से खूब प्रभावित कर रहे हैं। 5 यूथ वनडे मैचों में वैभव ने 355 रन ठोके थे।

विज्ञापन
Vaibhav Suryavanshi

Vaibhav Suryavanshi: इंग्लैंड दौरे पर 14 साल के वैभव सूर्यवंशी का बल्ला जमकर चल रहा है। पांच मैचों की यूथ वनडे सीरीज में वैभव ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से हर किसी का दिल जीता। 5 मैचों में वैभव ने शानदार बैटिंग करते हुए 71 की औसत और 174 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 355 रन ठोके। वहीं, पहले यूथ टेस्ट में भी वैभव के बल्ले से फिफ्टी निकली। हालांकि, हर किसी के मन में यह सवाल है कि आईपीएल 2025 में 1.10 करोड़ रुपये में बिकने वाले वैभव इंग्लैंड दौरे पर एक मैच से कितना पैसा कमा रहे हैं?

दरअसल, वैभव भारत की अंडर-19 टीम का हिस्सा हैं। 14 वर्षीय बल्लेबाज को टीम इंडिया की ओर से हर मैच खेलने के लिए प्रतिदिन के हिसाब से 20 हजार रन मिल रहे हैं। इस तरह वह पांच यूथ वनडे मैचों में कुल एक लाख की कमाई कर चुके हैं। इसके साथ ही पहले टेस्ट में भी वह टीम का हिस्सा रहे थे, जो चार दिन का था। यानी चार दिवसीय टेस्ट से वैभव की कुल कमाई 80 हजार रुपये की हुई। अभी तक वैभव इंग्लैंड टूर पर कुल 1.8 लाख रुपये कमा चुके हैं। अब अगर वह दूसरे यूथ टेस्ट में भी टीम का हिस्सा रहते हैं, तो वह चार दिवसीय मैच से 80 हजार रुपये और कमा लेंगे। अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola