Haryana Assembly Election: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 5 अक्टूबर को वोटिंग होनी है। 8 अक्टूबर को नतीजों का ऐलान किया जाएगा। कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में गुरुवार को राहुल गांधी पहुंचे। राहुल गांधी ने बरवाला और असंध में जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान राहुल ने महंगाई और बेरोजगारी पर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि ऐसे कई लोग उनसे मिले हैं। जो कह रहे हैं कि 50 लाख रुपये लगाने के बावजूद उनका हरियाणा में बिजनेस फेल हो गया। आज हालात ये हैं कि गरीबों को न लोन मिल पा रहा है, न वह बिजनेस कर सकता है।
न ही सरकार उसको नौकरी दे पा रही है। न ही वह आर्मी में जा सकता है। कुल मिलाकर सरकार ने एक के बाद एक सब दरवाजे लोगों के लिए बंद कर दिए हैं। गरीब आदमी और किसान आज अपना व्यवसाय छोड़ने को मजबूर हैं। कोई आजीविका के लिए ट्रक चला रहा है तो कोई पलायन कर रहा है। राहुल यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि लोगों के ऐसे हालात हैं तो इनके बच्चों का क्या होगा? इसके अलावा राहुल गांधी ने कई मुद्दे उठाए। देखते हैं ये खास रिपोर्ट…
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया के सिलेक्शन पर 5 बड़े अपडेट
51 mins agoIND vs NZ: भारतीय टेस्ट टीम सिलेक्शन पर आए 4 अपडेट
15 hrs ago5वें टी20I में वैभव को मिलेगा मौका? ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
17 hrs agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
1 day agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
1 day agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
1 day agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
2 days agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
2 days agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
3 days agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines