हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

T20 क्रिकेट से संन्यास पर हार्दिक पांड्या ने दिया बड़ा बयान, प्लान सुनकर चौंक जाएंगे आप

Hardik Pandya: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने के बाद भारतीय स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने बड़ा बयान दिया है. हार्दिक ने साफ कहा कि वह अभी संन्यास के बारे में नहीं सोच रहे हैं और अगले 10 सालों तक क्रिकेट खेलना चाहते हैं.

विज्ञापन
Hardik Pandya

Hardik Pandya on retirement: टीम इंडिया ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया. भारत दुनिया की इकलौती ऐसी टीम बन गई है, जिसने लगातार दो बार और अपने घर में ये ट्रॉफी जीती है. वहीं, इस ऐतिहासिक जीत के बाद टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने अपने भविष्य को लेकर बड़ा बयान दिया है. हार्दिक ने साफ कहा कि वह अभी रिटायरमेंट के बारे में बिल्कुल नहीं सोच रहे हैं और आने वाले 10 सालों तक क्रिकेट खेलना चाहते हैं. हार्दिक का कहना है कि उनके अंदर अभी काफी क्रिकेट बाकी है और उनका लक्ष्य है कि अगले 10 साल में वह 10 और ट्रॉफियां जीतें, जिसमें आईसीसी टूर्नामेंट के साथ-साथ आईपीएल की ट्रॉफी भी शामिल हों.

फाइनल में जीत के बाद हार्दिक ने कहा कि अब उन्हें सीनियर खिलाड़ी कहा जाता है और यह सुनकर अच्छा लगता है, लेकिन उनके मुताबिक उनका करियर अभी आधा ही हुआ है. उन्होंने कहा कि, “यह सुनकर अच्छा लगता है कि अब मैं सीनियर खिलाड़ी हूं. लेकिन मेरे अंदर अभी 10 साल का क्रिकेट बाकी है. मैंने अभी अपने करियर का सिर्फ आधा हिस्सा खेला है, आधा अभी बाकी है. मैं कुल मिलाकर 10 और ट्रॉफी जीतना चाहता हूं, जिसमें आईसीसी और आईपीएल दोनों शामिल हैं. हालांकि, मेरे लिए आईसीसी ट्रॉफी सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण हैं.” बता दें कि, हार्दिक ने फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की 96 रनों की जीत में अहम भूमिका निभाई. बल्ले से18 रन की तेज पारी खेलने के बाद उन्होंने गेंदबाजी में भी उन्होंने मार्क चैपमैन का महत्वपूर्ण विकेट हासिल किया. अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखें.

ये भी पढ़ें- PAK vs BAN: भारत में कब और कहां देखें पाकिस्तान और बांग्लादेश का मुकाबला? वापसी को दोनों टीमें करेंगी प्रयास

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola