हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: BJP महिला नेता की हत्या का शक! क्या कहती है पुलिस की जांच?

Gujarat BJP Leader Deepika Patel Death: गुजरात बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष दीपिका पटेल की मौत से सूरत में हड़कंप मचा हुआ है। यह सुसाइड था या मर्डर? इस पर अभी तक सस्पेंस बना हुआ है। वहीं अब पुलिस मर्डर के एंगल से भी मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

Gujarat BJP Leader Deepika Patel Death: गुजरात के सूरत में बीजेपी नेता दीपिका पटेल की मौत से हड़कंप मच गया है। रविवार को दीपिका का शव फांसी के फंदे से लटका मिला था। शुरुआत में इसे सुसाइड केस करार दिया गया था, लेकिन अब पुलिस हत्या के ऐंगल से भी मामले की जांच कर रही है। दीपिका के एक रिश्तेदार का कहना है कि परिवार को हमेशा दीपिका की हत्या का डर रहता था, ऐसे में मुमकिन है कि यह हत्या हो, जिसे सुसाइड का रूप दिया गया हो।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 30 साल की दीपिका ने सुसाइड से पहले वार्ड 30 के पार्षद चिराग सोलंकी को फोन किया था। दीपिका चिराग को अपना भाई मानती थीं। उन्होंने चिराग से फोन पर कहा कि वो काफी तनाव में हैं और अब जिंदा नहीं रहना चाहती हैं। चिराग ने उन्हें कोई गलत कदम उठाने से रोका। चिराग जैसे ही दीपिका के घर पहुंचे तो देखा कि दीपिका का शव फांसी के फंदे से लटका था। पूरी खबर जानने के लिए देखें यह वीडियो…

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola