Firozabad: घूंघट की आड़ में अस्पताल पहुंची SDM, स्वास्थ्य व्यवस्था का पर्दाफाश, विपक्ष ने उठाए सवाल

Firozabad SDM Raid: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले से चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था का वीडियो वायरल हो रहा है। फिरोजाबाद SDM ने घूंघट की आड़ में अस्पताल पर छापेमारी की, जिसके बाद हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ है। वीडियो सामने आने के बाद विपक्ष ने सरकार को आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया है।

sdm_kriti raj

Firozabad SDM Raid: उत्तर प्रदेश की जंग लगी स्वास्थ्य व्यवस्था का नमूना सभी के सामने आ गया है। फिरोजाबाद के एक प्राथमिक स्वास्थय केंद्र में महिला SDM ने घूंघट ओढ़ कर अस्पताल में हो रहे घोटाले का पर्दाफाश कर दिया है। SDM सदर कृति राज को अस्पताल से जुड़ी कुछ शिकायतें मिलीं। तो कृति राज खुद घूंघट करके इलाज कवाने पहुंच गईं। इस दौरान उन्होंने लाइन में लगकर पर्ची ली और डॉक्टर से भी मिलीं।

कृति राज के अनुसार, अस्पताल में कुत्ता काटने का इंजेक्शन लगवाने के लिए लंबी लाइन लगी थी। मगर डॉक्टर ही गायब थे। वहीं दवाई घर का निरीक्षण करने पर पता चला कि अस्पताल में आधे से ज्यादा दवाईयां एक्सपायर हो चुकी हैं। SDM कृति राज के छापे का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा, जिसके चलते विपक्ष ने भी सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। सपा सुप्रीमो और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए योगी सरकार पर सवाल खड़े किए हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ