हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Video: देवगुरु बृहस्पति इस राशि को करेंगे मालामाल, जून 2026 तक होगी तगड़ी कमाई

Horoscope 2026: देवगुरु बृहस्पति के शुभ प्रभाव से जून महीने तक मीन राशि के लोगों को लाभ मिलेगा. मीन राशि के लोगों के लिए धनलाभ के योग बनेंगे. चलिए इसके बारे में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Horoscope 2026: मीन राशि वालों की जिंदगी में 2026 में देवगुरु बृहस्पति शुभ साबित होंगे. मीन राशि वालों को 2 जून 2026 तक शुभ फल मिलेंगे. देवगुरु बृहस्पति आपके पारिवारिक कार्यों में मदद करेंगे. इसके बाद 2 जून से 31 अक्टूबर तक और उसके बाद भी शुभ फल देंगे. 31 अक्टूबर के बाद देवगुरु बृहस्पति थोड़े कमजोर साबित हो सकते हैं. हालांकि पूरे वर्ष मीन राशि वालों को देवगुरु बृहस्पति से शुभ परिणाम मिलेंगे. मीन राशि वाले किसी भी जगह बिना साइन न करें और विद्यार्थी पढ़ाई में लापरवाही न करें.

शुक्र ग्रह से आपको परिवार, वाहन और रिश्तों का सुख मिलेगा. परिवार में सुख-समृद्धि बढ़ेगी. मंगल आपको ऊर्जा प्रदान करेगा. आप जोश में आकर कोई बड़ा निवेश न करें. कार्यक्षेत्र में किसी भी प्रकार के विवाद से बचें. सूर्य आपकी छवि बिगाड़ने का काम कर सकता है. आपका अहंकार बढ़ सकता है. यह जीवनसाथी के साथ टकरा सकता है. इससे मुश्किलें बढ़ सकती हैं. 2026 में मीन राशि वालों को शनि, राहु और केतु से सावधान रहना होगा. इसके बारे में अधिक जानने के लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.

ये भी पढ़ें – Ardh Kendra Yog 2026: शनि-बुध के अद्भुत संयोग से पलटेगी इन 3 राशियों की किस्मत, अर्धकेंद्र योग बनने से मिलेगा लाभ

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola