हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

दिल्ली में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, दिनदहाड़े फायरिंग से सहमे लोग

राजधानी दिल्ली में बदमाश बेखौफ हो गए हैं। इसका मिसाल आज देखने को मिली जब पश्चिम विहार क्षेत्र में एक प्रॉपटी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। फिलहाल मामले में पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर का नाम उजागर नहीं किया है।

विज्ञापन
Delhi property dealer shot dead

राजधानी दिल्ली एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठी। दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में शुक्रवार सुबह अज्ञात हमलावरों ने एक फॉर्च्यूनर कार सवार प्रॉपर्टी डीलर की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार हमलावरों ने कार को निशाना बनाकर 8-10 राउंड फायरिंग की।

घायल अवस्था में प्रापॅर्टी डीलर को हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मृतक का नाम सामने नहीं आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस फिलहाल आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस हत्या की प्रारंभिक वजह आपसी रंजिश बता रही है। घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। आइये वीडियो के जरिए जानते हैं पूरा मामला…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola