Deepak Pandey
मैं 12 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं। दैनिक जागरण और हिंदुस्तान समेत कई संस्थानों में काम कर चुका हूं। इस वक्त न्यूज 24 डिजिटल में कार्यरत हूं।
Read More---विज्ञापन---
Chirag Paswan Statement On Caste Census : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने एक बार फिर एनडीए के खिलाफ अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने रविवार को राहुल गांधी और अखिलेश यादव की जाति जनगणना की मांग का समर्थन किया। वीडियो में देखें पूरी स्टोरी।
झारखंड की राजधानी रांची में लोजपा (रामविलास) की बैठक हुई, जिसमें चिराग पासवान को एक बार फिर पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। इस मीटिंग के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जाति जनगणना होनी चाहिए। चिराग पासवान ने कहा कि उनकी पार्टी हमेशा जाति जनगणना का समर्थन करती है। कई बार केंद्र और राज्य सरकारों की योजनाएं जाति को ध्यान में रखकर बनाई जाती हैं। ऐसे में सरकार के पास उस जाति का आंकड़ा होना चाहिए, ताकि उन्हें मुख्यधारा से जोड़ा या संबंधित योजनाओं का लाभ मिल सके।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.