हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'मैं जूनियर मौसम वैज्ञानिक हूं', देखिए News24 के साथ चिराग पासवान का Exclusive Interview

Chirag paswan Exclusive Interview: लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान अब राजनीति के मंझे हुए खिलाड़ी की तरह दिखते हैं। इस चुनाव में वह एनडीए के साथ हैं। एक समय में खुद को नरेंद्र मोदी का हनुमान बता चुके चिराग ने न्यूज24 के साथ इंटरव्यू के दौरान राजनीति से लेकर कई मुद्दों पर बेबाकी से अपनी बात रखी। देखिए पूरा इंटरव्यूय़

विज्ञापन

लोक जनशक्ति पार्टी यानी लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान इस बार एनडीए के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। इस बीच न्यूज24 की एडिटर इन चीफ अनुराधा प्रसाद के साथ एक्सक्लूजिव इंटरव्यू में उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर बात की। उन्होंने खुद को जूनियर मौसम वैज्ञानिक भी बताते हुए कहा कि अगर आपको सिर्फ अपनी महत्वकांक्षाओं को लेकर लड़ाई लड़नी है और जीवन जीना है तो राजनीति से दूर हो जाइए। अगर आप राजनीति में हैं तो जनता के लिए आपका समर्पण होना चाहिए।

इसके साथ ही उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भी खुलकर तारीफ की। चिराग पासवान ने कहा कि ये विजन की बात होती है। जब मतभेज थे तब भी मैंने नीतीश कुमार के अनुभव का हमेशा सम्मान किया। इसके अलावा विपक्ष को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की गारंटी पर लोगों को भरोसा नहीं है। चिराग पासवान ने लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी पार्टी की तैयारियों पर भी बात की और केंद्र की मोदी सरकार के विजन पर भी अपनी बात रखी। देखिए चिराग पासवान का एक्सक्लूजिव इंटरव्यू।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola