Bihar Election 2025 Rahul Gandhi
विज्ञापन

Video: वोटर अधिकार यात्रा का आज दूसरा दिन, भीड़ में राहुल गांधी को खोजना हुआ मुश्किल

Video: राहुल गांधी से बीते दिन वोटर अधिकार यात्रा की शुरुआत सासाराम से की थी। आज उनकी यात्रा का दूसरा दिन है। यात्रा के दूसरे दिन राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की जोड़ी का खास अंदाज लोगों को पसंद आया।

Video: बिहार में वोटर अधिकार यात्रा की शुरुआत हुई। इसको राहुल गांधी ने बीते दिन सासाराम से शुरू किया था। आज यात्रा औरंगाबाद पहुंच गई है। इस यात्रा में भारी संख्या में भीड़ उमड़ी। इस दौरान राहुल गांधी के साथ राजद नेता तेजस्वी यादव भी नजर आए। यात्रा में भीड़ इतनी ज्यादा है कि राहुल गांधी भी उसमें गुम हो गए। औरंगाबाद से शुरू होते हुए ये यात्रा अम्बा और कुटुंबा क्षेत्र से होते हुए रफीगंज तक पहुंचने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाम के समय दोनों नेता जनता को संबोधित भी करने वाले हैं। इस यात्रा को लेकर लगातार बड़े पक्ष और विपक्ष के नेताओं के बयान सामने आ रहे हैं।

राहुल गांधी ने कुछ दिन पहले ही चुनाव आयोग पर वोट चोरी करने के गंभीर आोप लगाए थे। उन्होंने इसके लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पूरी जानकारी दी। इसके बाद बीते दिन चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विपक्ष के सवालों के जवाब दिए। वीडियो में देखिए यात्रा में उमड़े जनसैलाब की तस्वीरें…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ