हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: चुनाव के नतीजे आने से पहले अनंत कुमार सिंह के घर जश्न की तैयारी, सामने आई तस्वीरें

Video: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे 14 नवंबर को सामने आएंगे, मगर उससे पहले ही मोकामा विधानसभा से NDA उम्मीदवार अनंत सिंह के घर तैयारियां शुरू हो गई हैं. लेटेस्ट तस्वीरों में दिखा ऐसा नजारा.

विज्ञापन

Bihar Election 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों की घोषणा शुक्रवार को होने वाली है. बता दें कि यहां दो चरणों में मतदान किया गया था. बिहार में मोकामा विधानसभा सीट एक हॉट सीट रही है जहां पर बाहुबली अनंत सिंह कई सालों से विधायक पद पर सिक्का जमाए बैठे हैं. हालांकि, इस बार भी जेडीयू से उन्हें टिकट मिला है लेकिन दुलार चंद मर्डर केस के चलते अनंत सिंह को पुलिस हिरासत में ले लिया गया था. फिलहाल, वे जेल में हैं लेकिन पार्टी ने उनका टिकट कैंसिल नहीं होने दिया. उनकी जीत को लेकर मोकामा में गहरा विश्वास दिख रहा है.

दरअसल, ऐसा इसलिए कहा जा रहा है कि क्योंकि उनके क्षेत्र निवास, यानी मोकामा से ऐसी तस्वीरें सामने आ रही है जिसमें उनके घर के बाहर खूब तैयारियां हो रही हैं. वहीं, अब तक चुनाव के नतीजों की घोषणा हुई नहीं है लेकिन अनंत सिंह के घर के बाहर रंग-बिरंगा टेंट लगाया जा रहा है, स्टेज और कुर्सियों का जमावड़ा लगा हुआ है. इतना ही नहीं, तस्वीरों में अनाज और राशन भी दिखाई दे रहा है. पूरी रिपोर्ट देखें इस वीडियो में…

ये भी पढ़ें-बिहार चुनाव में बंपर 66.91 प्रतिशत मतदान, कटिहार में सबसे अधिक और यहां सबसे कम पड़े वोट

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola