हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्या Asia Cup 2025 में भी रद्द हो जाएगा IND vs PAK मैच? यूएई से आया बड़ा अपडेट

IND vs PAK: एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाएगा या नहीं इसको लेकर यूएई से बड़ा अपडेट सामने आया है।

विज्ञापन
IND vs PAK

IND vs PAK: एशिया कप की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। 9 सितंबर से 8 देशों के बीच यूएई की धरती पर टूर्नामेंट का आगाज होना है। टीम इंडिया अपने अभियान का आगाज 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ करेगी। वहीं, 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाना है। हालांकि, वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया था। ऐसे में फैन्स को यह डर सता रहा है कि एशिया कप में भी कहीं इंडियन प्लेयर्स पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच का बायकॉट ना कर दें।

इस मामले को लेकर एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड का ताजा बयान सामने आया है। द नेशनल के साथ बातचीत करते हुए एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड के कार्यकारी अधिकारी सुबहान अहमद ने बताया है कि भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला हाई-वोल्टेज मुकाबले की होने की पूरी उम्मीद है। उन्होंने कहा कि एशिया कप में हिस्सा लेने से पहले टीमें अपनी सरकार से अनुमति लेती हैं। इसके बाद ही शेड्यूल का ऐलान किया जाता है। अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola