Bangladesh Cricket Board: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड काफी विवादों में रहा था. उन्होंने अपनी टीम को भारत में खेलने के लिए भेजने से इनकार कर दिया था. उन्होंने श्रीलंका में खेलने की मांग रखी थी, जिसे ICC ने ठुकरा दिया था. बांग्लादेश को इसी वजह से टी20 वर्ल्ड कप खेलने का मौका नहीं मिला था. उस मामले में बांग्लादेश सरकार का काफी दखल देखने को मिला था. अब इसी से जुड़ा नया विवाद शुरू हो गया है.
BCB में नया विवाद शुरू
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड में लगातार सरकार का दखल देखने को मिल रहा है. इसी वजह से अब BCB से एक साथ चार अधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम का बयान सामने आया है और उन्होंने संकेत दिए हैं कि भले ही सरकार दखल दे रही है, लेकिन वो अपना पद नहीं छोड़ेंगे. वो बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को आगे बढ़ाना चाहते हैं. अमीनुल सरकार के क्रिकेट में दखल से बेहद निराश हैं. पूरी जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.
ये भी पढ़ें:- IPL से PSL तक… दुनिया की अलग-अलग लीग में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज कौन? दिग्गजों से भरी है लिस्ट









