हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Video: छोटा कद बड़ी जीत, बागेश्वर के लच्छू भाई ने चुनाव में शानदार जीत के साथ रचा इतिहास

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के लक्ष्मण कुमार उर्फ लच्छू ने चुनाव में शानदार जीत हासिल की है। अपने छोटे से कद के बावजूद उनके जज्बे की हर कोई दाद दे रहा है। आइए जान लेते हैं इस जीत को लेकर क्या है लच्छू भाई…

विज्ञापन

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के लच्छू भाई ने सबके सामने साबित कर दिया है कि न कद, न रूप मायने रखता है, बल्कि किसी के अंदर कुछ करने की ललक हो तो इंसान कुछ भी कर सकता है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की काउंटिंग पूरी होने के बाद बागेश्वर जिले के गढ़खेत से आने वाले लच्छू भाई ने क्षेत्र पंचायत सदस्य (BDC) पोस्ट पर शानदार जीत हासिल की। उन्होंने बाकी चुनाव प्रत्याशियों को हराकर पूरे क्षेत्र में एक नई उम्मीद की किरण कायम की है।

चुनाव में जीत के बाद लच्छू ने बताया कि ये मेरी नहीं, मेरे गांववालों की जीत है और मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलने वाली है। ये मेरे गांव वालों का मुझपर अटूट भरोसा है, जिस कारण चुनाव में जीत दर्ज कर पाया। मुझ पर जनता ने अपना भरोसा जताया है। लच्छू भाई को टोटल 348 वोट मिले। वहीं, उनके प्रतिद्वंदी कैलाश राम को 230, पप्पू को 227 वोट और प्रताप राम को 181 वोट मिले हैं। लच्छू ने शानदार जीत दर्ज कर बता दिया है कि इंसान के हौसले बुलंद हों, तो कोई उसे जीतने से रोक नहीं सकता है। यह जीत मात्र एक जीत नहीं, बल्कि हमारे समाज में आत्मविश्वास मजबूत करने का एक संदेश भी देती है। क्या कुछ कहना है लच्छू भाई का इस शानदार जीत के बाद जानें इस वीडियो की मदद से…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola