---विज्ञापन---

T20 World Cup: पहले ही मैच में बाबर आजम-शाहीन अफरीदी ने मचाया गदर, फैंस को किया हैरान

Babar Azam-Shaheen Afridi Catch: पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला मैच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में बाबर आजम और शाहीन अफरीदी ने गदर मचाया. पाकिस्तान की अमूमन अपनी खराब फील्डिंग के कारण बेइज्जती होती है. हालांकि, उन्होंने नीदरलैंड के खिलाफ पहले मैच में सभी को हैरानी में डाल दिया.

Author Written By: Ujjaval Palanpure | Updated: Feb 7, 2026 13:02
Share :
बाबर-शाहीन ने चौंकाया

Babar-Shaheen Catch: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत पाकिस्तान और नीदरलैंड के मैच से हुई है. कोलंबो में दोनों देशों के बीच मैच खेला जा रहा है. पाकिस्तान ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया. अमूमन पाकिस्तान टीम अपनी खराब फील्डिंग के कारण चर्चा का विषय रहती है और सोशल मीडिया पर उनका जमकर मजाक बनता है. हालांकि, टी20 वर्ल्ड कप के शुरुआती मैच में पाकिस्तान टीम ने बेहतरीन फील्डिंग का प्रदर्शन किया. बाबर आजम और शाहीन अफरीदी ने धमाल मचाया और एक ऐसा कैच पकड़ लिया, जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी.

बाबर-शाहीन ने किया फैंस को हैरान

नीदरलैंड की शुरुआत शानदार हुई और माइकल लेविट ने बड़े शॉट लगाना शुरू किया. 14 गेंद में वो 24 रन ठोक चुके थे. इसी बीच मोहम्मद नवाज की गेंद पर लेविट ने शॉट लगाया. गेंद ने हवाई यात्रा की और लगा कि छक्का चला जाएगा. इसी बीच बाबर आजम ने शानदार फील्डिंग का प्रदर्शन किया. बाबर ने गेंद को बाउंड्री के करीब से अंदर भेजा और शाहीन अफरीदी ने कैच पकड़ लिया. इस कैच ने सभी को हैरान कर डाला. पूरी जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- जसप्रीत बुमराह के बिना T20 World Cup का आगाज करेगी टीम इंडिया! ओपनिंग मैच से ‘जस्सी’ रहेंगे बाहर?

---विज्ञापन---
First published on: Feb 07, 2026 01:02 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.