हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

AUS vs IND: फेवरेट मैदान पर विराट कोहली शर्मसार, 17 साल के वनडे करियर में पहली बार हुआ ऐसा

Virat Kohli Adelaide: विराट कोहली पर्थ के बाद एडिलेड में भी बल्ले से फ्लॉप रहे. किंग कोहली दूसरे वनडे में भी बिना खाता खोले पवेलियन लौटे. 17 साल के एकदिवसीय करियर में यह पहला मौका है जब विराट लगातार दो मैचों में डक पर आउट हुए हैं. विराट को उनके फेवरेट मैदान पर जेवियर बार्टलेट ने चलता किया.

विज्ञापन
Virat Kohli

Virat Kohli Adelaide: पर्थ में फ्लॉप होने के बाद विराट कोहली से एडिलेड में हर किसी को बड़ी पारी की उम्मीद थी. हालांकि, मैदान बदला, लेकिन कोहली की फॉर्म दूसरे वनडे में नहीं बदल सकी. विराट लगातार दूसरे मैच में भी बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. 3 गेंदें खेलने के बाद जेवियर बार्टलेट के हाथ से निकली बॉल सीधा कोहली के पैड पर आकर लगी और अंपायर ने तुरंत उंगली खड़ी कर दी. विराट ने रोहित शर्मा से रिव्यू लेने को लेकर भी बातचीत की, पर आखिर में उन्होंने पवेलियन लौटने का फैसला लिया.

17 साल के वनडे करियर में यह पहला मौका है जब किंग कोहली को लगातार दो मैचों में डक पर पवेलियन लौटना पड़ा है. विराट पर्थ में खेले गए पहले एकदिवसीय मैच में भी बिना खाता खोले पवेलियन लौटे थे. लगातार दो मैचों में फ्लॉप होने के बाद अब तीसरे वनडे में कोहली के ऊपर अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव होगा. अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola