---विज्ञापन---

Video: भावी CM आतिशी के आक्रामक तेवर; बोलीं- BJP आई तो UP जैसे दिल्ली में महंगी होगी बिजली

Atishi Marlena Press Conference: दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने जा रही आतिशी मार्लेना ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके भाजपा पर तंज कसे। भाजपा के एक फैसले का उदाहरण देते हुए उन्होंने दिल्लीवासियों से आम आदमी पार्टी को चुनाव में जीत दिलाने की अपील की।

---विज्ञापन---

Atishi Marlena Press Conference Against BJP: दिल्ली की भावी CM आतिशी मार्लेना ने शपथ लेने से पहले ही अपने इरादे स्पष्ट कर दिए हैं। उन्होंने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके भाजपा के खिलाफ आक्रामक तेवर दिखाए। उन्होंने बिजली के रेटों को लेकर भाजपा पर तंज कसा। उन्होंने दावा किया कि अगर दिल्ली में भाजपा की सरकार बनी तो उत्तर प्रदेश की तरह दिल्ली में भी बिजली महंगी हो जाएगी। जब उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा की सरकार आई तो 1 किलोवाट वाले बिजली कनेक्शन के दाम 250% और 5 किलोवाट वाले बिजली कनेक्शन के दाम 118% बढ़ा दिए गए।

अगर दिल्ली वाले महंगी बिजली नहीं चाहते हैं तो अरविंद केजरीवाल को फिर से मुख्यमंत्री बनाएं। दिल्ली में फिर से आम आदमी पार्टी की सरकार बनाएं। आने वाले 4 महीने में मेरे हाथ में जितना हो सकेगा, दिल्ली की जनता को सहयोग करुंगी। बता दें कि आतिशी मार्लेना 21 सितंबर को बतौर मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण करेंगी। उन्हें अरविंद केजरीवाल ने इस पद के लिए चुना और उनके नाम पर विधायक दल की बैठक में सभी ने सहमति जताई। देखिए News24 की स्पेशल रिपोर्ट…

---विज्ञापन---

First published on: Sep 20, 2024 02:18 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola