हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Video: धनलाभ के लिए करें चावल से जुड़े उपाय, कभी पास भी नहीं भटकेगी कंगाली

Astro Tips: ज्योतिष शास्त्र में धनलाभ के लिए कई उपायों को बताया गया है. आप आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए चावल से जुड़ खास उपाय कर सकते हैं. इन्हें करने से आपको मां लक्ष्मी की कृपा से लाभ होगा. चलिए इसके बारे में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन

Astro Tips: धनलाभ के लिए आप अक्षय तृतीया के दिन चावल से जुड़ा उपाय कर सकते हैं. आप अक्षय तृतीया पर चावल के 21 दानों को हल्दी से रंग कर मां लक्ष्मी और कुबेर देवता के सामने रखें. इसके बाद एक घंटे तक इन्हें पूजा स्थान पर रखा रहने दें. उसके बाद इसे पीला या लाल रेशमी कपड़े में बांधकर पर्स में रखें. इस उपाय को करने से धनलाभ होता है. इन चावलों को मां लक्ष्मी का ही प्रतीक माना जाता है.

धनलाभ के लिए आप किसी भी महीने के शुक्ल पक्ष के सोमवार या शुक्रवार को दक्षिणावर्ती शंख लें और उसके ऊपर केसर से स्वास्तिक बनाएं. “ॐ श्री ह्रीं श्रीं दारिद्रय‍ विनाशिन्ये धनधान्य समृद्धि देहि देहि नम:” इस मंत्र का 108 बार जाप करें. जाप के समय एक-एक चावल शंख में डालते जाएं. इस शंख को सफेद कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखें. इस उपाय से लाभ होगा. इसके बारे में अधिक जानने के लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.

ये भी पढ़ें – Chaitra Navratri 2026: कब से शुरू हो रही है चैत्र नवरात्रि? जानें देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा के दिन

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola