
Video: धनलाभ के लिए करें चावल से जुड़े उपाय, कभी पास भी नहीं भटकेगी कंगाली
Edited By Aman Maheshwari

Edited By Aman Maheshwari
Astro Tips: धनलाभ के लिए आप अक्षय तृतीया के दिन चावल से जुड़ा उपाय कर सकते हैं. आप अक्षय तृतीया पर चावल के 21 दानों को हल्दी से रंग कर मां लक्ष्मी और कुबेर देवता के सामने रखें. इसके बाद एक घंटे तक इन्हें पूजा स्थान पर रखा रहने दें. उसके बाद इसे पीला या लाल रेशमी कपड़े में बांधकर पर्स में रखें. इस उपाय को करने से धनलाभ होता है. इन चावलों को मां लक्ष्मी का ही प्रतीक माना जाता है.
धनलाभ के लिए आप किसी भी महीने के शुक्ल पक्ष के सोमवार या शुक्रवार को दक्षिणावर्ती शंख लें और उसके ऊपर केसर से स्वास्तिक बनाएं. “ॐ श्री ह्रीं श्रीं दारिद्रय विनाशिन्ये धनधान्य समृद्धि देहि देहि नम:” इस मंत्र का 108 बार जाप करें. जाप के समय एक-एक चावल शंख में डालते जाएं. इस शंख को सफेद कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखें. इस उपाय से लाभ होगा. इसके बारे में अधिक जानने के लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.
ये भी पढ़ें – Chaitra Navratri 2026: कब से शुरू हो रही है चैत्र नवरात्रि? जानें देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा के दिन
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: