हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: घर से निकलने से पहले जरूर करें ये उपाय, 15 दिनों में दिखने लगेगा असर

Astro Tips: ज्योतिष में कई उपायों के बारे में बताया गया है. आपको कार्य सफलता के लिए घर से निकलने से पहले कई उपायों को करना चाहिए. इससे हर कार्य में सफलता मिलती है. चलिए इसके बारे में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन

Astro Tips: अगर आपको लगता है कि, किस्मत खराब है और सभी काम बिगड़ जाते हैं तो ऐसे में इस खास उपाय को करना चाहिए. आप किसी काम के लिए घर से निकलते हैं तो घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर निकलें. आशीर्वाद से बड़े से बड़ा दुर्भाग्य दूर हो जाता है. आप घर से निकलने से पहले बड़े-बुजुर्ग और माता-पिता के अच्छे से पैर छूएं. पैरों को नीचे झुककर अच्छे छूना चाहिए. कई लोग पैरों को घुटने के पास से छूते हैं लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए. अच्छे से झुककर पैर छूएं.

आप काम को सफल करने के लिए सोमवार को शीशे में अपना चेहरे देखकर घर से निकलें. मंगलवार के दिन मिठाई खाकर घर से निकलें. बुधवार के दिन हरे धनिए के दो-तीन पत्ते या दाने मुंह में डालकर निकलें. गुरुवार के दिन आप पीली सरसों के कुछ दानें मुंह में डालकर निकलें. शुक्रवार को घर से निकलने से पहले दही-चीनी खाकर जाएं. शनिवार को घी या अदरक खाकर निकलें. रविवार को आप पान का पत्ता खाकर या जेब में रखकर निकलें. इन सभी उपायों से आपको सफलता मिलेगी. इसके बारे में अधिक जानने के लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.

ये भी पढ़ें – Shakun Shastra: घर से निकलते ही दिखें ये 5 चीजें तो बदलने वाली है किस्मत, अत्यंत शुभ होते हैं ऐसे संकेत

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola