Shakun Shastra: घर से निकलते ही दिखें ये 5 चीजें तो बदलने वाली है किस्मत, अत्यंत शुभ होते हैं ऐसे संकेत

Shakun Shastra: व्यक्ति को दैनिक जीवन में कई ऐसे संकेत नजर आते हैं जो जीवन में शुभ-अशुभ होने की ओर इशारा करते हैं. घर से निकलते समय कई ऐसे संकेत नजर आते हैं जो आपके लिए बेहद शुभ होते हैं.

Shakun Shastra

Photo Credit- News24GFX

Shakun Shastra: रोजाना नजर आने वाले मामूली से संकेत कई इशारे करते हैं. शकुन शास्त्र के मुताबिक, व्यक्ति को घर से निकलते समय कई चीजों का शुभ होता है. अगर आपको घर से निकलते समय इन चीजों में से कुछ दिखता है तो समझें आपको भाग्य का साथ मिलेगा. यह कार्य के सफल होने की ओर इशारा करता है. आप घर से बाहर जाते समय इन चीजों को देखते हैं तो यह आपके ऊपर प्रभाव डालती हैं. चलिए जानते हैं कि, किन चीजों को देखना शुभ माना जाता है.

विज्ञापन

पैसे मिलना

आप घर से जा किसी काम के लिए जा रहे हैं तभी रास्ते में पैसे पड़े मिलते हैं तो यह शुभ होता है. रास्ते में पैसों का मिलना शुभ संकेत होता है. यह कार्य सफलता और जीवन में आर्थिक स्थिति के बेहतर होने का संकेत होता है.

विज्ञापन

पीले फूल दिखना

आपको घर से निकलने के बाद पीले फूल दिखें तो यह अच्छा होता है. इसे बेहद शुभ माना जाता है. इसका अर्थ है कि, मां लक्ष्मी आपके ऊपर प्रसन्न हैं. इससे जीवन में धन-संपन्नता आती है. आप जिस काम से जा रहे हैं उसमें आपको सफलता मिलेगी.

विज्ञापन

साधु को देखना

घर से निकलने पर साधु को देखना बहुत ही शुभ होता है. यह जीवन में नई दिशा मिलने का इशारा होता है. रास्ते में साधु देखना, मंदिर की घंटी की आवाज सुनाई देना या शंख की आवाज सुनना अच्छा होता है.

मोर पंख दिखना

घर से निकलकर कहीं जा रहे हैं और रास्ते में मोर का पंख पड़ा मिलता है तो यह अच्छा होता है. रास्ते में मोर पंख का दिखना घर-परिवार में सुख-समृद्धि आने का संकेत हो सकता है. मोर का पंख देखने का अर्थ है आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है.

विज्ञापन

सफाई करते हुए देखना

आप घर से निकलने के बाद किसी सफाईकर्मी को रास्ते पर सफाई करते हुए देखते हैं तो यह शुभ संकेत होता है. आपके साथ ऐसा संयोग होता है तो यह दर्शाता है कि, आपका दिन अच्छा रहने वाला है. आप किसी को रास्ते में झाड़ू लगाते देखते हैं तो यह भी शुभ होता है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ