हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Asia Cup 2025: पाकिस्तान की टीम से क्यों कटा बाबर-रिजवान का पत्ता? PCB चेयरमैन ने तोड़ी चुप्पी

एशिया कप 2025 के लिए पाकिस्तान की टीम का ऐलान हो गया है। बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को जगह नहीं मिली। अब PCB के चेयरमैन ने इस विषय पर चुप्पी तोड़ी है और बताया कि कौन जिम्मेदार है।

विज्ञापन
बाबर-रिजवान का क्यों कटा पत्ता?

Why Babar-Rizwan Not Selected: एशिया कप 2025 के लिए पाकिस्तान ने अपने स्क्वाड का ऐलान कुछ समय पहले कर दिया था। सलमान अली आगा की कप्तानी में यह टीम बड़े टूर्नामेंट में उतरने वाली है। पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को स्क्वाड में जगह नहीं मिली। यह बात कई सारे फैंस को हैरान कर गई। सोशल मीडिया पर सिलेक्टर्स की कड़ी आलोचना हुई थी। अब PCB चेयरमैन ने इस विषय पर चुप्पी तोड़ी।

क्यों बाबर-रिजवान का पाकिस्तान की टीम से कटा पत्ता?

मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम के पास बहुत अनुभव है। पिछले कुछ समय में भले ही उनका प्रदर्शन खास नहीं रहा है लेकिन उनके तजुर्बे से पाकिस्तान को बहुत फायदा मिल सकता था। PCB के चेयरमैन मोहसिन नकवी से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एशिया कप के लिए टीम सिलेक्शन को लेकर सवाल किया गया। इसी बीच उन्होंने बताया कि वो इस चीज के लिए जिम्मेदार नहीं है। उन्होंने सिलेक्टर्स और सलाहकारों पर ठीकरा फोड़ा। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- ‘भीख नहीं मांगेंगे…’, Asia Cup में भारत-पाकिस्तान मैच से पहले PCB चेयरमैन का बड़ा बयान, BCCI को दी चेतावनी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola