IND vs PAK: एसीसी एशिया कप 2025 के लीग स्टेज में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला हुआ। जहां पर भारतीय टीम ने बहुत ही आसानी के साथ मुकाबला 7 विकेट से अपने नाम कर लिया। मैच खत्म होने के बाद भारतीय टीम के किसी भी खिलाड़ी ने पाकिस्तानी टीम के साथ हाथ नहीं मिलाया। वहीं पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जीत भारतीय सेना को समर्पित कर दिया। हालांकि पोस्ट मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सूर्या ने हाथ नहीं मिलाने का कारण भी बताया है।
सूर्यकुमार यादव ने बताया क्यों नहीं हुआ हैंडशेक?
मैच खत्म होने के बाद जब भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने हैंडशेक नहीं किया, तो इस घटना ने विवाद का रूप ले लिया। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचे तो उन्होंने इसके पीछे का कारण बताते हुए कहा, ‘हम लोग बीसीसीआई और सरकार के साथ पूरी तरह से सहमत हैं। हमने एक फैसला किया था कि हम यहां पर केवल खेलने के लिए आए हैं। हमने एक करारा जवाब दिया। कुछ चीजें जीवन में खेल भावना से आगे होती है। मैंने पहले ही जवाब दे दिया। मैंने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कह दिया था कि हम पहलगाम के सभी पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ खड़े हैं। हम उनके साथ एकजुटता दर्शाते हैं। हमारे सैन्य बलों के जिन जवानों ने ऑपरेशन सिंदूर में हिस्सा लिया उन्हें यह जीत समर्पित करते हैं।’
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: प्लेयर ऑफ द मैच कुलदीप यादव ने की जसप्रीत बुमराह की बराबरी, खोला अपनी सफलता का राज
इस घटना के बारे में पूरी जानकारी के लिए देखें पूरा वीडियो…
संबंधित खबरें
धनतेरस पर छोटा-सा उपाय भर देगा आपकी तिजोरी, यहां जानिए
1 hr agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
11 hrs agoइंडिया ए की टीम में हुई तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी
13 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले रिलीज हो सकते हैं ये 5 बड़े खिलाड़ी
20 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
1 day agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
1 day agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
1 day agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
2 days agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
2 days agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines