IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ सूर्यकुमार यादव में दिखी महेंद्र सिंह धोनी की झलक, बेहद खास अंदाज में खत्म किया मुकाबला

IND vs PAK: मुकाबले में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बल्ले के साथ कमाल का प्रदर्शन किया। जिस अंदाज में उन्होंने बल्लेबाजी की, उससे फैंस को उनमें पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की झलक दिखी। 

Suryakumar Yadav

Suryakumar Yadav

IND vs PAK: एसीसी एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने थी। जहां पर एक बार फिर से भारतीय टीम का पलड़ा भारी नजर आया। टीम इंडिया ने गेंद और बल्ले दोनों के साथ बेहद शानदार प्रदर्शन किया। मुकाबले में पाकिस्तान की टीम कभी भी टक्कर देती हुई नहीं नजर आई। मुकाबले में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बल्ले के साथ कमाल का प्रदर्शन किया। जिस अंदाज में उन्होंने बल्लेबाजी की, उससे फैंस को उनमें महेंद्र सिंह धोनी की झलक दिखी। 

विज्ञापन

कप्तान सूर्या में दिखी दिग्गज धोनी की झलक  

भारतीय टीम ने पहले गेंदबाजी करने उतरी तो पाकिस्तान को 20 ओवरों में सिर्फ 127 रनों पर ही रोक दिया। जिसके बाद टीम इंडिया लक्ष्य का पीछा करने उतरी। उस समय पहले अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 13 गेंदों में 31 रनों की धमाकेदार पारी खेली। जिसके बाद युवा तिलक वर्मा ने भी कप्तान सूर्या का साथ देते हुए 31 रनों की ही पारी खेली।  वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 37 गेंदों में नाबाद 47 रनों की पारी खेली। मैच के अंत में जब टीम इंडिया को जीत के लिए सिर्फ 3 रन ही चाहिए थे। उस समय कप्तान सूर्या ने छक्का जड़कर मैच खत्म किया। छक्के के साथ मैच फिनिश करने के कारण ही फैंस उनकी तुलना महेंद्र सिंह धोनी से करने लगे हैं। 

विज्ञापन

टीम इंडिया के आगे पाकिस्तान एक बार फेल 

हाल के समय में अगर भारत और पाकिस्तान के सभी मुकाबले देखें तो उसमें टीम इंडिया ही जीत दर्ज करती हुई नजर आ रही है। इनमें से अधिकतर मैच तो एकतरफा ही नजर आए हैं। बात कप्तान सूर्यकुमार यादव की करें तो उनका पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड अब तक बहुत ज्यादा खराब रहा था, लेकिन इस मुकाबले में उन्होंने उसे सही कर दिया। अब टीम इंडिया सुपर 4 स्टेज में एक बार फिर से पाकिस्तान के खिलाफ खेलने उतर सकती है। वो मुकाबला 21 सितंबर को खेला जा सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ