हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Delhi Car Blast: अल-फलाह यूनिवर्सिटी का कमरा नं. 13...,जहां लिखी गई दिल्ली ब्लास्ट की साजिश

फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी की बिल्डिंग नंबर 17 और उसका कमरा नंबर 13 अब जांच एजेंसियों की निगाह में आ चुका है. यही वो जगह बताई जा रही है जहां से दिल्ली के लाल किला पर हुए आतंकी हमले की पूरी कहानी लिखी गई. एटीएस की पूछताछ जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है वैसे-वैसे इस साजिश के नए राज खुलते जा रहे हैं.

विज्ञापन

फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी की बिल्डिंग नंबर 17 और उसका कमरा नंबर 13 अब जांच एजेंसियों की निगाह में आ चुका है. यही वो जगह बताई जा रही है जहां से दिल्ली के लाल किला पर हुए आतंकी हमले की पूरी कहानी लिखी गई. एटीएस की पूछताछ जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है वैसे-वैसे इस साजिश के नए राज खुलते जा रहे हैं. डॉक्टर शाहीन, वही नाम जो इस कहानी के केंद्र में है. शाहीन कभी कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर थी. लेकिन पिछले डेढ़ साल से उसका अपने परिवार से कोई संपर्क नहीं था. अब एटीएस की जांच में पता चल रहा है कि शाहीन का नेटवर्क किन परतों में फैला हुआ था. पूरा मामला तब सामने आया जब शाहीन फरीदाबाद से विस्फोटक सामग्री के साथ पकड़ी गई. पहले तो उसने चुप्पी साध ली लेकिन एटीएस और खुफिया एजेंसियों की पूछताछ में कई पर्ते खुलने लगी.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola