Akshay Kumar Son Aarav: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार के बेटे आरव लाइमाइट में आ गए हैं. हाल में खिलाड़ी कुमार पत्नी ट्विंकल खन्ना और बेटे के साथ डिनर पर पहुंचे. इस दौरान आरव के लुक ने हर किसी का ध्यान खींचा. कई फैंस तो आरव के लुक को देखकर हैरान रह गए. कुछ लोगों ने जहां आरव को पिता अक्षय की तरह बताया, तो कुछ ने उन्हें राजेश खन्ना जैसा बता दिया और कुछ विदेशी समझ बैठे.
अक्षय के बेटे आरव की बात करें, तो वैसे तो आरव लाइमलाइट से दूर ही रहते हैं. हालांकि, कभी-कभी वो कैमरों की नजरों के सामने आ जाते हैं. हाल ही में आरव जब अपनी मां ट्विंकल के साथ रेस्टोरेंट से बाहर निकल रहे थे, तो पैपराजी ने उन्हें घेर लिया और आरव की अक्षय और ट्विंकल संग तस्वीरें-वीडियो ली, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. ज्यादा जानकारी के लिए दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.









