हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Video: इन देशों में भी ग्राउंड हो चुके बोइंग विमान, हादसों का रहा है पुराना इतिहास

Video: अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया के प्लेन क्रैश के बाद बोइंग 787 विमानों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। गुजरात के अहमदाबाद में हुआ यह हादसा पहला नहीं है, इससे पहले भी इस तरह के हादसे हो चुके हैं।

विज्ञापन

Video: 12 जून को गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया के एक प्लेन ने उड़ान भरी और वो क्रैश हो गया। हादसे का शिकार बोइंग का 787 ड्रीमलाइनर था। दुनिया भर में एयरलाइंस बोइंग्स का इस्तेमाल करती हैं। यह दुनिया की सबसे बड़ी एरोस्पेस कंपनियों में से एक है। इसका बिजनेस कमर्शियल, जेट लाइनर, सेना के विमान और हथियार प्रणाली से जुड़ा हुआ है। न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यूरोप, एशिया और उत्तरी अमेरिका जैसे देशों में बोइंग के विमानों का इस्तेमाल किया जाता है। बोइंग के कई विमानों का इस्तेमाल भारत में भी किया जाता है। हालांकि, भारत में मौजूद एयर इंडिया की बोइंग 787 ड्रीमलाइनर फ्लाइट के खराब रखरखाव को लेकर भी कई रिपोर्ट सामने आ चुकी हैं।

बोइंग 787 की बात करें तो, इसमें गड़बड़ियों का लंबा इतिहास रहा है। इसमें गड़बड़ियों को लेकर कई रिपोर्ट्स आती रही हैं। मई 2025 में हैदराबाद से फ्रैंकफर्ट जा रहे बोइंग 787 के नोज व्हील में समस्या देखने को मिली थी। इसके अलावा, 24 जनवरी 2025 को यूनाइटेड एयरलाइंस का एक विमान, जो यही 787 बोइंग था। इसकी भी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। हालांकि, इसमें 38 लोग घायल हो गए थे। रिपोर्ट में देखिए 787 बोइंग के हादसों का इतिहास क्या है…

ये भी देखें: Israel Iran War: कितना खतरनाक ईरान का नतांज ऑटोमेटिक बेस, पाकिस्तान के किराना हिल्स का जिक्र क्यों?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola