हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

VIDEO: इन 4 विदेशी ऑलराउंडर पर लग सकती है बंपर बोली, ऑक्शन में होने वाले हैं मालामाल

IPL Auction 2025: आईपीएल 2025 में 4 विदेशी ऑलराउंडर पर तगड़ी बोली लगने वाली है। माना जा रहा है कि इन खिलाड़ियों को करोड़ों रुपये मिलेंगे।

विज्ञापन

IPL Auction 2025: आईपीएल 2025 ऑक्शन में कई खिलाड़ियों की किस्मत खुलने वाली है। इस बार मेगा ऑक्शन सऊदी अरब में होगा। 24 और 25 नवंबर को मेगा ऑक्शन आयोजित होने वाला है। इस बार ऑक्शन के लिए कई नए नियम लागू हुए हैं। टीमों के पर्स में भी 25 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है। माना जा रहा है कि इस बार विदेशी खिलाड़ियों के अलावा भारतीय खिलाड़ियों पर भी जमकर पैसों की बरसात होने वाली है।

ऑक्शन में 4 विदेशी ऑलराउंडर का नाम ऐसा है, जिन्हें करोड़ों रुपये आराम से मिल जाएंगे। ये सभी ऑलराउंडर विदेशी हैं। इनमें ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोयनिस, सैम करन और टिम डेविड का नाम शामिल है। इन खिलाड़ियों का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है। इन खिलाड़ियों का आईपीएल में प्रदर्शन भी धमाकेदार रहा है। ऐसे में लगभग सभी फ्रेंचाइजियां इन पर बड़ी बोली लगाने वाली हैं। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: IND vs PAK: फैंस को मिला भारत-पाकिस्तान मैच का तोहफा, इस दिन टकराएंगी एशिया की दोनों दिग्गज टीमें

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola