हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Surajkund Diwali Mela 2026: कल से शुरू होगा सूरजकुंड दिवाली मेला, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, इन रास्तों पर वाहनों की नो-एंट्री

Surajkund Diwali Mela 2026 Traffic Advisory: फरीदाबाद के सूरजकुंड में 23 से 26 अक्टूबर तक दिवाली मेले का आयोजन होगा. जानिए सीएम उद्घाटन, भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन और ट्रैफिक नियमों की पूरी जानकारी.

विज्ञापन
सूरजकुंड में कल 23 अक्‍टूबर से दिवाली मेला लगने वाला है. ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर नया रूट बताया गया है. (Photo - AI)

दिवाली के त्योहार को और भी खास बनाने के लिए हरियाणा पर्यटन विभाग की ओर से फरीदाबाद के प्रसिद्ध सूरजकुंड परिसर में चार दिवसीय सूरजकुंड दिवाली मेले का आयोजन किया जा रहा है. यह भव्य मेला कल 23 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2026 तक चलेगा. मेले का औपचारिक उद्घाटन 23 अक्टूबर को दोपहर 3:00 बजे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे. मेले में देश की पारंपरिक हस्तशिल्प (Handicrafts), सांस्कृतिक कार्यक्रम, लजीज व्यंजन और दिवाली शॉपिंग का शानदार अनुभव मिलेगा.

लेकिन अगर आप मेले में जाने की योजना बना रहे हैं या इस रूट से गुजरने वाले हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. पर्यटकों की भारी भीड़ को देखते हुए फरीदाबाद पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी (Traffic Advisory) जारी की है और कई प्रमुख रास्तों पर भारी वाहनों की नो-एंट्री लगा दी है.

भारी वाहनों पर सुबह 7 से रात 11 बजे तक प्रतिबंध

मेले के दौरान ट्रैफिक जाम से बचने के लिए फरीदाबाद यातायात पुलिस ने कड़े इंतजाम किए हैं. 23 से 26 अक्टूबर तक रोजाना सुबह 7:00 बजे से रात 11:00 बजे तक भारी और कमर्शियल (व्यावसायिक) वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक रहेगी. आवश्यक सेवाओं जैसे क‍ि एम्‍बुलेंस से जुड़े वाहनों को इस प्रतिबंध से राहत दी जाएगी.

विज्ञापन

इन रास्तों पर बंद रहेगी भारी वाहनों की एंट्री
अगर आप भारी वाहन चला रहे हैं, तो इन 4 प्रमुख रास्तों पर जाने से बचें और वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें:

  1. पाली चौक से एमवीएन नाका और सूरजकुंड की ओर
  2. अनखीर चौक से सूरजकुंड की ओर
  3. एनएचपीसी (NHPC) चौक से सूरजकुंड की ओर
  4. प्रहलादपुर (दिल्ली बॉर्डर) से सूरजकुंड गोल चक्कर की ओर

बता दें क‍ि प्रशासन ने मेले में आने वाले लोगों और आम जनता से अपील की है कि वे ट्रैफिक जाम से बचने के लिए अपनी पर्सनल गाड़ियों की बजाय पब्लिक ट्रांसपोर्ट (मेट्रो या बस) का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें. इससे आप बिना किसी पार्किंग या ट्रैफिक झंझट के मेले का पूरा लुत्फ उठा सकेंगे.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola