---विज्ञापन---

Utility

चार्जिंग से जुड़ी इस गलती से खराब होता है आपका फोन, आज ही बदलें ये आदत

अगर आप भी रोज रात को मोबाइल चार्जिंग पर लगाकर सो जाते हैं, तो सावधान हो जाइए. यह छोटी सी आदत आपकी फोन बैटरी को तेजी से खराब कर सकती है और कई मामलों में ओवरहीटिंग, शॉर्ट सर्किट या आग लगने का खतरा भी बढ़ा देती है. जानिए रातभर चार्जिंग करने से क्या नुकसान होते हैं और बैटरी को सुरक्षित रखने का सही तरीका क्या है.

Author Written By: Mikita Acharya Updated: Feb 11, 2026 16:57
Phone charging tips
फोन चार्ज करते समय न करें ये गलतियां. (Photo-Unsplash)

Phone Battery Safety Tips: अगर आप भी हर रात सोने से पहले अपना मोबाइल चार्जिंग पर लगाकर छोड़ देते हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है. सुबह 100% बैटरी पाने की आदत भले ही सुविधाजनक लगती हो, लेकिन यही आदत आपके फोन की बैटरी की उम्र कम कर सकती है और कई बार खतरे की वजह भी बन सकती है. ओवरहीटिंग से लेकर बैटरी खराब होने तक, रातभर चार्जिंग पर लगा फोन कई समस्याएं पैदा कर सकता है. आइए समझते हैं कि ऐसा करने से क्या नुकसान हो सकते हैं और सही तरीका क्या है.

ये आदत आपके लिए बन सकती है खतरनाक

फुल चार्जिंग के बाद भी प्लगइन रखना

---विज्ञापन---

आजकल के स्मार्टफोन में लिथियम-आयन या लिथियम-पॉलिमर बैटरी होती है, जिनकी चार्जिंग लाइफ सीमित होती है. जब फोन 100% चार्ज होने के बाद भी चार्जर से जुड़ा रहता है, तो बैटरी बार-बार माइक्रो चार्जिंग साइकिल से गुजरती है. इससे बैटरी की सेहत पर असर पड़ता है और कुछ ही समय में बैटरी बैकअप कम होने लगता है.

ओवरहीटिंग को नजरअंदाज करना

---विज्ञापन---

पूरी रात चार्जिंग पर लगे रहने से फोन और चार्जर गर्म हो सकते हैं. अगर फोन तकिए, कंबल या गद्दे पर रखा हो, तो हवा न मिलने की वजह से गर्मी और बढ़ जाती है. कई बार यही ओवरहीटिंग शॉर्ट सर्किट, आग लगने या फोन के फटने जैसी घटनाओं का कारण बन सकती है, खासकर अगर लोकल या खराब क्वालिटी का चार्जर इस्तेमाल किया जा रहा हो.

पावर फ्लक्चुएशन से हो सकता है नुकसान

रात के समय बिजली के वोल्टेज में उतार-चढ़ाव होना आम बात है. ऐसे में अगर फोन लगातार चार्जिंग पर लगा हो, तो पावर फ्लक्चुएशन से बैटरी, चार्जिंग पोर्ट या मदरबोर्ड को नुकसान पहुंच सकता है. सोते समय इस पर ध्यान न होने से जोखिम और बढ़ जाता है.

फोन की परफॉर्मेंस भी हो सकती है प्रभावित

लंबे समय तक चार्जिंग पर रहने से फोन का चार्जिंग सिस्टम और कुछ हार्डवेयर लगातार एक्टिव रहते हैं. इससे फोन पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है. धीरे-धीरे फोन स्लो होने लगता है, ऐप्स देर से खुलते हैं और हैंग या लैग जैसी समस्याएं सामने आ सकती हैं.

कितना चार्ज रखना है सही?

मोबाइल को हर बार 100% तक चार्ज करना जरूरी नहीं होता. एक्सपर्ट्स के मुताबिक बैटरी को 20% से 80% के बीच रखना सबसे बेहतर होता है. इससे बैटरी पर कम दबाव पड़ता है और उसकी लाइफ लंबी रहती है. कई नए स्मार्टफोन में ऑप्टिमाइज्ड या एडैप्टिव चार्जिंग फीचर भी होता है, जो बैटरी को सुरक्षित तरीके से चार्ज करता है.

चार्जिंग के दौरान रखें ये जरूरी सावधानियां

फोन को चार्ज करते समय हमेशा ओरिजिनल या सर्टिफाइड चार्जर और केबल का ही इस्तेमाल करें. चार्जिंग के दौरान फोन को तकिए या कंबल के नीचे न रखें. अगर फोन जरूरत से ज्यादा गर्म हो रहा हो, तो तुरंत चार्जिंग बंद कर दें. कोशिश करें कि फोन को रातभर चार्जिंग पर छोड़ने की बजाय दिन या शाम के समय चार्ज करें. जरूरत हो तो स्मार्ट प्लग या टाइमर का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो बैटरी फुल होते ही बिजली बंद कर देता है.

ये भी पढ़ें- ज्यादातर लोग नहीं जानते iPhone की ये ट्रिक, Live Photos से मिनटों में बनेगी शानदार वीडियो

First published on: Feb 11, 2026 04:49 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.