---विज्ञापन---

होली पर कार-बाइक पर लगा पक्का रंग? ये देसी तरीका बचाएगा पेंट और लौटाएगा चमक

होली के रंग अगर आपकी कार या बाइक पर चिपक जाएं तो घबराएं नहीं. जोर से रगड़ना या तेज कैमिकल लगाना पेंट खराब कर सकता है. शैम्पू, ENO और टूथपेस्ट से बना आसान घोल जिद्दी दाग ढीले करने में मदद कर सकता है. साथ ही कुछ जरूरी सावधानियां अपनाकर आप अपनी गाड़ी को पहले से ही सुरक्षित रख सकते हैं.

Holi Car Bike Color Removal Tips: होली का नाम सुनते ही रंग, पिचकारी और मस्ती की तस्वीर आंखों के सामने आ जाती है. इस बार होली 4 मार्च को है और तैयारी का समय अब ज्यादा नहीं बचा है. रंगों का यह त्योहार जितना खेलने में मजेदार है, उतना ही बाद में सफाई के समय परेशान भी कर देता है. खासकर जब पक्का रंग आपकी कार, बाइक या स्कूटर पर लग जाए. कई बार रंग इतना चिपक जाता है कि रगड़-रगड़कर साफ करने पर भी नहीं निकलता और ऊपर से पेंट को नुकसान पहुंचाने का डर अलग. ऐसे में सही तरीका जानना जरूरी है, ताकि गाड़ी भी साफ रहे और उसकी चमक भी बरकरार रहे.

पक्के रंग से गाड़ी को होता है नुकसान

होली पर इस्तेमाल होने वाले कई रंग कैमिकल बेस्ड होते हैं. ये गाड़ी की बॉडी पर सूखने के बाद दाग छोड़ देते हैं. लोग घबराकर कपड़े या ब्रश से जोर-जोर से रगड़ने लगते हैं, जिससे पेंट की ऊपरी लेयर खराब हो सकती है. कई बार लोग तेज कैमिकल का इस्तेमाल भी कर लेते हैं, जो और ज्यादा नुकसान पहुंचा सकता है. इसलिए रंग हटाने का तरीका सही होना चाहिए.

---विज्ञापन---

साबुन या सर्फ नहीं, शैम्पू का करें इस्तेमाल

अक्सर लोग गाड़ी धोने के लिए सर्फ या डिटर्जेंट का इस्तेमाल कर लेते हैं. इससे गाड़ी साफ तो दिखती है, लेकिन पानी सूखने के बाद सफेद निशान रह जाते हैं. फिर दोबारा कपड़ा मारना पड़ता है और फिर भी वैसी चमक नहीं आती.

इसके मुकाबले शैम्पू से गाड़ी धोना बेहतर रहता है. शैम्पू हल्का होता है और पेंट पर ज्यादा असर नहीं डालता. अगर सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो गाड़ी में अच्छी शाइन भी आ सकती है.

---विज्ञापन---

शैम्पू, ENO और टूथपेस्ट का घोल

अगर गाड़ी पर जिद्दी दाग लग गए हों तो एक घरेलू तरीका आजमाया जा सकता है. इसके लिए एक प्लास्टिक के मग में आधे से कम पानी लें. उसमें एक पाउच शैम्पू डालें और पुराने टूथब्रश से मिला लें. फिर थोड़ा सा टूथपेस्ट मिलाएं और आखिर में आधा पैकेट ENO डाल दें.

इस घोल को अच्छे से मिलाकर जहां दाग या रंग लगा हो वहां ब्रश की मदद से हल्के हाथों से लगाएं और धीरे-धीरे रगड़ें. बाद में साफ पानी से धो लें. ध्यान रखें, बहुत जोर से रगड़ने की जरूरत नहीं है.

---विज्ञापन---

ENO कैसे करता है काम

ENO में सोडियम बाइकार्बोनेट, सोडियम कार्बोनेट और साइट्रिक एसिड जैसे तत्व होते हैं. ये झाग बनाकर जमी हुई गंदगी को हल्का करने में मदद करते हैं. जब इसे रंग पर लगाया जाता है तो रंग की पकड़ ढीली होने लगती है. बाकी काम शैम्पू कर देता है और दाग हटाना आसान हो जाता है.

हालांकि, इसे इस्तेमाल करते समय भी नरमी जरूरी है, ताकि पेंट को कोई नुकसान न पहुंचे.

---विज्ञापन---

धुलाई के बाद चमक कैसे लाएं

कई बार दाग तो निकल जाते हैं, लेकिन गाड़ी में पहले जैसी चमक नहीं आती. ऐसे में धुलाई के बाद शाइन स्प्रे या पॉलिश का इस्तेमाल करना बेहतर रहता है.

गाड़ी धोने से पहले सूखे कपड़े से धूल साफ कर लें. फिर पानी डालें और शैम्पू मिले पानी से अच्छी तरह धो लें. जब गाड़ी पूरी तरह सूख जाए, तब शाइन स्प्रे लगाकर सूखे कपड़े से फैला दें. बाजार में 100 रुपये से ऐसे स्प्रे मिलना शुरू हो जाते हैं. इससे गाड़ी में नई जैसी चमक आ सकती है.

---विज्ञापन---

होली पर गाड़ी को सुरक्षित रखने के आसान उपाय

  1. अगर बहुत जरूरी न हो तो होली के दिन कार घर पर ही छोड़ दें. बाहर जाना हो तो कैब का इस्तेमाल कर सकते हैं.
  2. गाड़ी को कवर से ढककर रखें. अगर कवर नहीं है तो बड़ा कपड़ा भी काम आ सकता है, लेकिन वाटरप्रूफ कवर ज्यादा बेहतर रहेगा.
  3. एक्सटीरियर साफ करना आसान है, लेकिन इंटीरियर पर रंग लग जाए तो परेशानी बढ़ जाती है. सीट और डैशबोर्ड को बचाकर रखें.
  4. कार में एक साफ कपड़ा या टॉवल जरूर रखें. जरूरत पड़ने पर तुरंत सफाई की जा सकती है.
  5. होली से पहले कार पर वैक्स कोटिंग या टेफ्लॉन की लेयर लगवा लें. इससे रंग की पकड़ कमजोर हो जाती है और बाद में साफ करना आसान रहता है.

होली खुशियों का त्योहार है. थोड़ा सा ध्यान रखकर आप रंगों का मजा भी ले सकते हैं और अपनी कार-बाइक की खूबसूरती भी बचाए रख सकते हैं.

ये भी पढ़ें- 50 हजार सैलरी वाले खरीद सकते हैं ये कारें, सिर्फ 12 हजार EMI में आएगी नई गाड़ी! जानिए पूरा हिसाब

---विज्ञापन---
First published on: Mar 02, 2026 11:29 AM

End of Article

About the Author

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola