New Traffic Rule: बार-बार तोड़ते हैं ट्रैफिक रूल?कैंसिल हो सकता है ड्राइविंग लाइसेंस!

अगर आप सोच रहे हैं कि सिर्फ जुर्माना (Challan) भर देने से काम चल जाएगा, तो आप गलत हैं. अब सरकार का फोकस सिर्फ आपकी जेब पर नहीं, बल्कि सड़क पर आपकी अनुशासन पर है.

traffic rule

5 बार से ज्‍यादा ट्रैफ‍िक रूल तोडने पर लाइसेंस रद्द हो सकता है.

विज्ञापन

यह खबर हर उस व्यक्ति के लिए एक बड़ी चेतावनी है जो सड़क पर गाड़ी चलाते समय नियमों को हल्के में लेता है. अब ड्राइविंग सिर्फ स्टियरिंग घुमाने का काम नहीं, बल्कि बहुत सावधानी का काम हो गया है. सरकार ने 1 जनवरी 2026 से मोटर व्हीकल नियमों में बहुत सख्त बदलाव किए हैं. आइए, इस नए DL सस्पेंशन नियम को आसान भाषा में समझते हैं.

क्या है यह 5 बार वाला नियम?

नए नियमों के अनुसार, अगर आप एक साल के अंदर 5 या उससे ज्यादा बार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हुए पकड़े जाते हैं, तो आपका ड्राइविंग लाइसेंस (DL) सस्पेंड या रद्द किया जा सकता है. यह नियम एक कैलेंडर वर्ष (1 जनवरी से 31 दिसंबर) के लिए लागू होता है. लाइसेंस रद्द करने का अंतिम फैसला RTO (क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय) या DTO (जिला परिवहन कार्यालय) का होगा.

विज्ञापन

कौन सी गलतियां गिनेंगी?
ऐसा नहीं है कि सिर्फ बड़ी दुर्घटनाएं ही इसमें गिनी जाएंगी. आपके रोजमर्रा के छोटे-छोटे उल्लंघन भी 5 की गिनती में जुड़ जाएंगे, जैसे क‍ि :

  • ओवरस्पीडिंग (तेज रफ्तार)
  • बिना हेलमेट या सीट बेल्ट के गाड़ी चलाना
  • रेड लाइट जंप करना
  • गलत जगह गाड़ी पार्क करना (Illegal Parking)
  • ओवरलोडिंग या खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाना

1 मार्च से महंगी हो रही हैं कारें? नई गाड़ी खरीदने वाले हो जाएं Alert

विज्ञापन

सरकार ने यह सख्त कदम क्यों उठाया?
भारत में हर साल लाखों लोग सड़क हादसों में जान गंवाते हैं. सरकार का मानना है कि जुर्माना भरने से आदत नहीं बदल रही है, इसलिए अब लाइसेंस पर चोट करना जरूरी हो गया है.

अब हर ई-चालान आपके आधार और ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़ा हुआ है. इसलिए, आप यह सोचकर नहीं बच सकते कि चालान किसी और शहर का है या अलग-अलग जगह का है, सबका रिकॉर्ड एक जगह जुड़ रहा है.

विज्ञापन

आपको क्या करना चाहिए?
अपना रिकॉर्ड चेक करें: परिवहन सेवा (Parivahan) पोर्टल या सरकारी ऐप पर जाकर समय-समय पर अपने लाइसेंस से जुड़े चालान चेक करते रहें.

विज्ञापन

चालान तुरंत भरें: अगर कोई चालान पेंडिंग है, तो उसे समय सीमा (45 दिन) के अंदर भर दें. पेंडिंग चालान आपको सरकारी सेवाओं (जैसे RC ट्रांसफर या एड्रेस अपडेट) से भी वंचित कर सकता है.

नियमों का पालन: अब सड़क पर सीट बेल्ट और हेलमेट सिर्फ पुलिस से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपना लाइसेंस बचाने के लिए पहनें.

विज्ञापन

सड़क पर सुरक्षा का मतलब केवल पुलिस से बचना नहीं है, बल्कि सुरक्षित घर पहुंचना है. यह नया नियम आपकी अपनी सुरक्षा के लिए ही बनाया गया है. इसे सजा के तौर पर नहीं, बल्कि एक जिम्मेदार ड्राइवर बनने के अनुशासन के तौर पर देखें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ