हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Delhi Traffic Alert: द‍िल्‍ली पुल‍िस ने जारी की ट्रैफ‍िक एडवाइजरी, 20 अक्टूबर तक इन रूट्स पर लग सकता है भारी जाम

Delhi Traffic Advisory: सीआर पार्क और जीके-2 में दुर्गा पूजा के कारण 20 अक्टूबर तक भारी जाम लग सकता है. द‍िल्‍ली पुल‍िस ने एडवाइजरी जारी कर मेट्रो से यात्रा करने की सलाह दी है.

विज्ञापन
CR पार्क और ग्रेटर कैलाश-2 में दुर्गा पूजा के चलते 20 अक्टूबर तक शाम 4 बजे से मध्यरात्रि तक ट्रैफिक प्रभावित रहेगा. जानिए बंद रास्ते, पार्किंग नियम और मेट्रो से जुड़ी पूरी जानकारी. (Photo - AI)

Delhi Traffic Advisory: अगर आप इन दिनों दिल्ली के सीआर पार्क (CR Park) या ग्रेटर कैलाश-2 (GK-2) तरफ जाने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. राजधानी में दुर्गा पूजा का उत्साह चरम पर है और पंडालों में उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक सख्त एडवाइजरी जारी की है.

20 अक्टूबर तक रोजाना शाम के समय इन इलाकों की कई प्रमुख सड़कों पर लंबा ट्रैफिक जाम लग सकता है. आइये जानते हैं कि किन रास्तों पर पहिए थम सकते हैं और आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

20 अक्टूबर तक शाम 4 बजे से लागू रहेगा प्रतिबंध

याद रखें कि दुर्गा पूजा के चलते शाम 4 बजे से रात के 12 बजे तक CR पार्क और ग्रेटर कैलाश-2 के अंदर आम लोगों के निजी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी. चूंकि यहां के पंडाल रेजिडेंशियल कॉलोनियों के अंदर हैं और वहां गाड़ियों को पार्क करने की जगह बहुत कम है, इसलिए ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को अपनी गाड़ियां घर पर ही छोड़कर या मेट्रो से सफर करने की सलाह दी है.

विज्ञापन

किन रास्तों पर हो सकता है सबसे ज्यादा ट्रैफिक?
अगर आप नीचे दिए गए रास्तों से गुजरने वाले हैं, तो निकलने से पहले थोड़ा एक्स्ट्रा समय लेकर चलें:

  • आउटर रिंग रोड (वसंत विहार से मोदी मिल फ्लाईओवर तक)
  • लाला लाजपत राय मार्ग (CR Park के आसपास)
  • अगस्त क्रांति मार्ग (रिंग रोड से आउटर रिंग रोड के बीच)
  • महरौली-बदरपुर रोड (खानपुर से जामिया हमदर्द तक)
  • गुरु रविदास मार्ग, लाल बहादुर शास्त्री मार्ग और जोसिप ब्रोज टीटो मार्ग

इनके अलावा CR पार्क और GK-2 की अंदरूनी गलियों में भी भारी भीड़ और गाड़ियों का दबाव देखने को मिलेगा.

विज्ञापन

पुलिस की सलाह: मेट्रो से जाएं, जाम से बचें
ट्रैफिक पुलिस ने साफ कहा है कि पंडाल घूमने जाने के लिए अपने पर्सनल वाहन ले जाने से बचें. सबसे आसान तरीका दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) का इस्तेमाल करना है. आप ग्रेटर कैलाश (Greater Kailash) या नेहरू एन्क्लेव (Nehru Enclave) मेट्रो स्टेशन पर उतरकर आसानी से पैदल पंडाल तक पहुंच सकते हैं.

अगर आप गाड़ी लेकर निकलते हैं और कहीं भी गलत तरीके से पार्क करते हैं, तो पुलिस आपकी गाड़ी क्रेन से उठा सकती है और भारी चालान भी कट सकता है. इसलिए ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें और हो सके तो इन रास्तों से बचने के लिए वैकल्पिक (Alternative) रास्तों का इस्तेमाल करें.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola