Diwali Cleaning: न घंटों की मेहनत, न कमर में होगा दर्द! इन आसान ट्रिक्स से दिवाली से पहले चमक उठेगा पूरा घर
दिवाली का महापर्व करीब है, जिसको लेकर अभी से तैयारियां करना जरूरी हो जाता है. तैयारियों में सबसे जरूरी और मेहनती काम सफाई का होता है, लेकिन अगर वक्त रहते सफाई शुरू न की जाए, तो दिवाली के दिन व्यक्ति थका-थका रहता है. इस स्टोरी में हम आपको ऐसे टिप्स देंगे, जिन्हें अपनाकर आप आसानी से घर की सफाई कर सकेंगे.

नवरात्रि चल रही है और अब दिवाली की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं. ऐसे में आखिरी समय की भागदौड़ से बचने के लिए घर की डीप क्लीनिंग अभी से निपटा लेना बेहतर माना जाता है. किचन, पंखे, शीशे और टाइल्स की सफाई अगर थोड़ी प्लानिंग से की जाए, तो कम मेहनत के ये सभी काम आसानी से हो सकते हैं. आइए इस स्टोरी में हम आपको ऐसे टिप्स दें, जिन्हें फॉलो करके आप आसानी से घर की सफाई कर सकते हैं.
कम मेहनत में कैसे करें सफाई?
2 / 8पूरे घर को एक साथ साफ करने की कोशिश करने पर काम काफी थकाने वाला लग सकता है. ऐसे में सफाई को हिस्सों में बांटकर करना एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. किचन से शुरुआत करने के बाद पंखे, खिड़की-दरवाजे, बाथरूम और फर्नीचर की सफाई करने से मेहनत कम लगती है और सफाई अच्छे से हो पाती है.
किचन की चिकनाई ऐसे होगी साफ
3 / 8किचन की सफाई थोड़ा ज्यादा वक्त लेती है, चिमनी, एग्जॉस्ट फैन और टाइल्स पर तेल की परत जम जमी होने के कारण उसे साफ करने में अच्छा खासा वक्त लग जाता है. इसे हटाने के लिए बेकिंग सोडा, गर्म पानी, सफेद सिरका और थोड़ा लिक्विड डिशवॉश मिलाकर स्प्रे तैयार करें. इसे गंदी जगह पर लगाकर करीब 10 मिनट छोड़ें और फिर स्क्रबर से साफ करें.
पंखे साफ कैसे करें
4 / 8पंखों की सफाई में सबसे ज्यादा परेशानी तब होती है, जब धूल नीचे फर्श या बेड पर गिर जाती है. इस समस्या से बचने के लिए पुराने सूती तकिए के कवर को पंखे की एक-एक ब्लेड पर लगाकर धीरे-धीरे बाहर की ओर खींचें. इस ट्रिक से धूल कवर में ही जमा हो जाएगी और पंखे साफ हो जाएंगे.
शीशे और खिड़कियां ऐसे चमकाएं
5 / 8खिड़की और ड्रेसिंग टेबल के शीशों पर धूल और उंगलियों के निशान आसानी से दिखाई देते हैं. इसके लिए बची हुई चायपत्ती को पानी में उबालकर छान लें और फिर ठंडा होने पर इसे शीशे पर स्प्रे करें और पुराने अखबार से साफ कर लें. इस ट्रिक की मदद से शीशे और खिड़कियां अच्छे से साफ हो सकेंगी.
बाथरूम की टाइल्स और नल की सफाई
6 / 8बाथरूम की टाइल्स के बीच जमा कालापन और नलों पर जमी सफेद परत सफाई के बाद भी रह जाती है. ऐसे में अगर आप, बेकिंग सोडा और सफेद सिरके का पेस्ट बनाकर गंदी वाली जगह पर लगाएं. फिर करीब 15 मिनट बाद पुराने टूथब्रश या स्क्रबर से रगड़ेंगे, तो यह दाग और गंदगी साफ हो जाएगी.
सोफा और गद्दों की सफाई कैसे करें?
7 / 8दिवाली से पहले सिर्फ फर्श और दीवारों की सफाई करना काफी नहीं है. सोफा, गद्दे और कालीन भी साफ करना जरूरी होता है, क्योंकि इन्हें साफ करने में ज्यादा वक्त लग जाता है. इनकी सफाई के लिए थोड़ा बेकिंग सोडा और टेलकम पाउडर छिड़ककर करीब 20 मिनट छोड़ें. इसके बाद वैक्यूम क्लीनर या सूखे कपड़े से सफाई करें. अगर बहुत ज्यादा गंदा हो गया है और धुलाई की जरूरत है, तो बेहतर रहेगा कि आप जल्द ही सफाई करवा लें, क्योंकि दिवाली के कारण सफाई करने वालों का मिलना मुश्किल हो जाता है.
दिवाली से पहले निपटा लें ये काम
8 / 8अगर अभी नवरात्रि में ही घर की जरूरी सफाई कर ली जाए तो दिवाली के समय काम का बोझ काफी कम हो जाएगा. पहले उन जगहों को साफ करें जहां महीनों से धूल और गंदगी जमा है. इसके बाद सजावट और बाकी तैयारियों पर ध्यान देना आसान रहेगा और त्योहार का मजा भी दोगुना हो जाएगा. (Images: Pexels) यह भी पढ़ें: घर पर कैसे साफ करें महीनों से अलमारी में रखे पफर और डाउन जैकेट? इन टिप्स से बन जाएंगे बिल्कुल नए