दिल्ली में रहने वाले युवाओं और असंगठित क्षेत्र के कारीगरों के लिए खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड (Delhi Khadi and Village Industries Board) एक बेहतरीन योजना लेकर आया है. दिल्ली खादी कौशल विकास योजना (Delhi Khadi Skill Development Scheme) के तहत राजधानी के 1790 युवाओं को बेकरी, हेयर स्टाइलिंग और मेकअप आर्टिस्ट्री जैसे लोकप्रिय और ट्रेंडिंग कोर्सेज में बिल्कुल मुफ्त ट्रेनिंग दी जाएगी.
दिल्ली के उपराज्यपाल की मंजूरी के बाद इस योजना के लिए 1.15 करोड़ रुपये का बजट पास किया गया है. सबसे खास बात यह है कि सीखने के साथ-साथ युवाओं को रोजाना 400 रुपये का नकद वजीफा (Stipend) और फ्री दोपहर का खाना भी मिलेगा. जानिये इस योजना से जुड़ी हर एक जरूरी बात.
योजना की बड़ी बातें
ट्रेनिंग में शामिल होने वाले हर युवा को 400 रुपये प्रतिदिन का कैश वजीफा दिया जाएगा. 7 दिनों की ट्रेनिंग के दौरान रोजाना दोपहर का खाना फ्री मिलेगा. कोर्स पूरा करने पर सरकार की ओर से आधिकारिक सीएम सर्टिफिकेट (CM Certificate) और पहचान पत्र (ID Card) मिलेगा. ट्रेनिंग के चौथे दिन बैंक अधिकारियों का स्पेशल सेशन होगा, जिसमें प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) और MSME स्कीम के तहत आसान बिजनेस लोन लेने का तरीका समझाया जाएगा. युवाओं को अपना सामान या सर्विस बेचने के लिए डिजिटल मार्केटिंग, प्रोडक्ट फोटोग्राफी, ई-मार्केटिंग और ब्रांड प्रमोशन भी सिखाया जाएगा.
ट्रेनिंग का फॉर्मेट और ड्यूरेशन
यह 7 दिन (कुल 56 घंटे) का प्रैक्टिकल और आधुनिक ट्रेनिंग प्रोग्राम होगा. इस दौरान बेकरी, हेयर स्टाइलिंग और मेकअप आर्टिस्ट्री जैसे कोर्सेज कराए जाएंगे.
ये ट्रेनिंग राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (NSDC) से संबद्ध एजेंसियां दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में ट्रेनिंग कैंप (Training Camps) लगाएंगी. एजेंसियों के चयन के लिए 10 नवंबर 2026 तक निविदा (Tender) मांगी गई है, जिसके तुरंत बाद कैंप शुरू हो जाएंगे.
पात्रता और योग्यता
आवेदक पिछले कम से कम 5 वर्षों से दिल्ली में रह रहा हो. इसके लिए सामान्य, SC, ST, OBC, अल्पसंख्यक (Minority), महिलाएं, दिव्यांग और EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) के आवेदक पात्र हैं. दिल्ली के असंगठित क्षेत्र के कारीगर और नए युवा जो अपना खुद का काम शुरू करना चाहते हैं, इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं.
आवेदन कैसे करें?
इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए माध्यमों से आसानी से आवेदन कर सकते हैं:
- ई-श्रम पोर्टल (e-Shram Portal) के जरिए.
- अपने नजदीकी सीएससी सेंटर (CSC Centre) पर जाकर.
- दिल्ली खादी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से.
संबंधित खबरें
23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
3 hrs agoअब ट्रेन में मिलेगा चार्जर और दवा, रेलवे ने ब्लिंकिट के साथ शुरू की नई सेवा
4 hrs agoनोएडा-अक्षरधाम रोड पर खत्म होगा जाम, लागू होगी नई यू-टर्न व्यवस्था
8 hrs agoआधार कार्ड धारकों को बड़ी राहत! 31 दिसंबर तक बिल्कुल मुफ्त मिलेगी यह सर्विस
1 day agoअब फोन से खुलेगा मेट्रो का गेट, जानिए कैसे इस्तेमाल करें वर्चुअल कार्ड
1 day agoटोल स्कैन न होने पर क्या लगेगा दोगुना टैक्स? जानें NHAI की नई गाइडलाइन
1 day agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
1 day agoदिवाली पर यूपी की 1.86 करोड़ महिलाओं को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर
2 days agoबेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर का रूट और किराया जारी, जानें पूरी डिटेल
2 days agoदशहरा पर आज देश भर में बैंक बंद, देखें अपने राज्य का हाल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines