Friday OTT Release: 23 अक्टूबर को OTT पर मचेगा धमाल, रिलीज होने जा रहीं ये 7 फिल्में-सीरीज; देखें लिस्ट
Friday OTT Release: नेटफ्लिक्स से लेकर प्राइम वीडियो तक पर इस हफ्ते 7 फिल्में और सीरीज रिलीज होने जा रही हैं. इन फिल्मों और सीरीज में एक से बढ़कर एक सस्पेंस, कॉमेडी और क्राइम सीन्स देखने को मिलेंगे. चलिए लिस्ट पर एक नजर डालते हैं.

Friday OTT Release: इस शुक्रवार 23 अक्टूबर को ओटीटी पर मनोरंजन का धमाका होने वाला है. नेटफ्लिक्स से लेकर प्राइम वीडियो तक पर 7 फिल्में और सीरीज रिलीज होने जा रही हैं. इस लिस्ट में कुछ फिल्में और सीरीज ऐसी हैं जिनकी रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार था. अब फाइनली ऑडियंस इन फिल्मों और सीरीज को अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकती है. चलिए जानते हैं लिस्ट में किन-किन फिल्मों और सीरीज का नाम शामिल है.
गजब रात
2 / 8मनोज बाजपेयी की ये क्राइम-थ्रिलर फिल्म भी इस शुक्रवार रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म को आप 23 अक्टूबर से नेटफ्लिक्स पर बिंज वॉच कर सकते हैं. इस फिल्म की कहानी एक रात घटी घटना के इर्द-गिर्द घूमती है. वहीं स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें मनोज बाजपेयी के साथ-साथ नुसरत भरूचा, साकिब सलीम, दिव्या दत्ता, अक्षय ओबेरॉय और कीकू शारदा हैं.
द पैराडाइज
3 / 8साउथ सुपरस्टार नानी की ये एक्शन-ड्रामा फिल्म भी इस शुक्रवार रिलीज हो रही है. इस फिल्म को पहले ऑडियंस सिनेमाघरों में देख चुकी है, लेकिन अब इस फिल्म को ओटीटी पर देख सकते हैं. फिल्म में नानी फुल एक्शन सीन्स करते नजर आ रहे हैं. फिल्म में नानी के साथ-साथ मोहन बाबू, सोनाली कुलकर्णी और राघव जुयाल लीड रोल में हैं.
चार यार
4 / 8पूरव झा स्टारर ये क्राइम ड्रामा सीरीज भी इस लिस्ट में शामिल है. इस सीरीज को भी आप इस शुक्रवार से ओटीटी पर देख सकते हैं. इस सीरीज में क्राइम के साथ-साथ ड्रामा से भरपूर सीन्स देखने को मिलेंगे. वहीं इस सीरीज में पूरव झा के साथ-साथ नमन जैन, साकिब अय्यूब और प्रयाग मेहता भी लीड रोल में हैं. वहीं इस सीरीज को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
लुपिन 4
5 / 8फेमस सीरीज 'लुपिन' का चौथा सीजन भी इस शुक्रवार रिलीज हो रहा है. इस सीरीज के 8 एपिसोड्स हैं और हर एपिसोड में ट्विस्ट एंड टर्न्स से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे. इस सीरीज को आप कल से यानी 23 अक्टूबर से नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. इस सीरीज के चौथे सीजन का इंतजार फैंस को लंबे समय से था.
डोरोथी
6 / 8कीर्ति सुरेश स्टारर ये फिल्म भी इस शुक्रवार यानी 23 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है. सिनेमाघरों में ये फिल्म 25 सितंबर को रिलीज हुई थी, वहीं अब ओटीटी पर ये फिल्म 23 अक्टूबर को दस्तक देने जा रही है. वहीं इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषा में देख सकते हैं.
द लीजेंड ऑफ हनुमान
7 / 8एनिमेटेड सीरीज का 7वां सीजन 23 अक्टूबर को जियोहॉटस्टार पर दस्तक देने जा रही है. इस सीरीज के 7वें सीजन का इंतजार फैंस को काफी लंबे समय से था. वहीं अब फाइनली फैंस इस सीरीज को ओटीटी पर बिंज वॉच कर सकते हैं. खास बात ये है कि इस सीरीज को आप अपनी फैमिली के साथ बिंज वॉच कर सकते हैं.
सुमो दीदी
8 / 8श्रियम भगनानी की ये फिल्म भी इस शुक्रवार ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है. इसे आप जी5 पर देख सकते हैं. इस फिल्म की कहानी भारत की पहली प्रोफेशनल महिला सूमो पहलवान हेतल दवे के जीवन पर आधारित है. वहीं श्रियम भगनानी ने इस फिल्म में हेतल दवे का किरदार बखूबी निभाया है. फिल्म में चैतन्य शर्मा, अनुभा फतेहपुरिया और नितेश पांडे भी लीड रोल में हैं.